लाइव न्यूज़ :

स्पेन के राष्ट्रपति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, G20 शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 8, 2023 08:19 IST

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने घोषणा की है कि वह गुरुवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति सांचेज ने कहा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं।राष्ट्रपति सांचेज रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन से हटने वाले तीसरे विश्व नेता हैं।जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने घोषणा की है कि वह गुरुवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे। राष्ट्रपति सांचेज ने कहा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस करेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आज दोपहर मेरा कोविड परीक्षण पॉजिटिव आया है और मैं जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली की यात्रा नहीं कर पाऊंगा। मुझे ठीक लग रहा है। स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति और आर्थिक मामलों के मंत्री और विदेश मामलों, यूरोपीय संघ और सहयोग मंत्री द्वारा किया जाएगा।" राष्ट्रपति सांचेज रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन से हटने वाले तीसरे विश्व नेता हैं।

जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यूरोपीय संघ के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों, आमंत्रित अतिथि देशों और 14 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की उम्मीद है। दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। केवल सुप्रीम कोर्ट स्टेशन यात्रियों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। 

टॅग्स :जी20Spain
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारजी-20 पर रार जारी, वैश्वीकरण की जगह लेता आक्रामक राष्ट्रवाद

विश्वWATCH: जी-20 समिट में प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी बीच हुई गर्मजोशी से मुलाकात, दोनों वर्ल्ड लीडर खूब मुस्कराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल