लाइव न्यूज़ :

China forest blaze: चीन के सिचुआन के जंगल में आग, दमकल के 18 कर्मचारियों समेत कुल 19 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 16:29 IST

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को कहा कि एक स्थानीय खेत में सोमवार को अपराह्न करीब चार बजे आग लगी जो तेज हवाओं के कारण नजदीकी पर्वतों पर तेजी से फैल गई। मारे गए लोगों में दमकल के 18 कर्मियों के अलावा एक स्थानीय खेतिहार श्रमिक था जो दमकलकर्मियों की मदद कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देहवा की दिशा में अचानक आए बदलाव से वे आग के बीच फंस गए। लोगों को वहां से निकालने का काम जारी है।300 से अधिक दमकल कर्मियों तथा 700 सैनिकों को मदद के लिए भेजा गया है।

बीजिंगः दक्षिण पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में जंगल में आग लगने की वजह से दमकल के 18 कर्मचारियों समेत कुल 19 लोगों की मौत हो गई।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को कहा कि एक स्थानीय खेत में सोमवार को अपराह्न करीब चार बजे आग लगी जो तेज हवाओं के कारण नजदीकी पर्वतों पर तेजी से फैल गई। मारे गए लोगों में दमकल के 18 कर्मियों के अलावा एक स्थानीय खेतिहार श्रमिक था जो दमकलकर्मियों की मदद कर रहा था।

हवा की दिशा में अचानक आए बदलाव से वे आग के बीच फंस गए। लोगों को वहां से निकालने का काम जारी है और 300 से अधिक दमकल कर्मियों तथा 700 सैनिकों को मदद के लिए भेजा गया है। इस बीच चीन के युन्नान प्रांत में रविवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

नानजिंग की काउंटी सरकार के अनुसार आग पर सोमवार की रात 11 बजकर 34 मिनट पर काबू पाया गया। रविवार को लगी आग 90 हेक्टेयर से अधिक भाग में फैल गई थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

टॅग्स :चीनअग्नि दुर्घटनाशी जिनपिंगभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना