लाइव न्यूज़ :

एस्ट्राजेनेका टीका लगाना फिर से शुरू करेगा दक्षिण कोरिया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:07 IST

Open in App

सियोल, 11 अप्रैल (एपी) दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह 30 साल से 60 साल तक के सभी पात्र लोगों को एस्ट्राजेनेका का कोविड-19 टीका लगाना फिर से शुरू करेगा।

एस्ट्राजेनेका का टीका लगाने से कथित तौर पर रक्त के थक्के जमने की खबरों के बाद दक्षिण कोरिया ने ‘यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी’ की समीक्षा के परिणाम आने तक 60 साल या इससे कम आयु के लोगों को यह टीका लगाने पर रोक लगा दी थी।

‘कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी’ ने रविवार को बताया कि वह सोमवार से एस्ट्राजेनेका टीके का इस्तेमाल पुन: आरंभ करेगा। उसने उन अध्ययनों का हवाला दिया जिनमें कहा गया है कि टीके के लाभ उसके दुष्प्रभावों से अधिक हैं।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 30 साल या उससे कम आयु के लोगों को यह टीका नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि ब्रितानी प्राधिकारियों ने उन्हें वैकल्पिक टीका लगाए जाने की सिफारिश की है।

दक्षिण कोरिया में हाल के दिनों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। देश में संक्रमण के 677 नए मामले रविवार को सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,559 हो गई और इस वायरस के कारण 1,768 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब