लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा ने हिंसक प्रदर्शनों की निंदा की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 09:20 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 12 जुलाई दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की सजा के विरोध में आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांतों में पिछले कुछ दिनों से चल रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शनों की निंदा की है।

देश के उच्चतम न्यायालय ने भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं होने के बाद अदालत की अवमानना के मामले में जुमा को 15 महीने की जेल की सजा सुनायी थी, जिसके विरोध में दंगाइयों की हिंसक भीड़ वाहनों को जला रही है, दुकानें लूट रही है और मुख्य मार्गों को बंद कर रही है।

राजनीतिक एवं असैन्य नेताओं ने हिंसा की निंदा की है और इसे प्रदर्शन की आड़ में आपराधिक कृत्य बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन इसे शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए। लंबे समय तक चले गतिरोध के बाद जुमा अपने आवास से करीब 200 किलोमीटर दूर एस्टकोर्ट जेल जाने पर सहमत हुए।

प्रदर्शनकारियों के गिरोह ने सप्ताहांत में तटीय शहर डरबन और आर्थिक गतिविधियों के केंद्र गौटेंग प्रांत के बीच दोनों दिशाओं के मार्ग बंद कर दिए थे। कुछ हथियारबंद प्रदर्शनकारियों ने बड़े ट्रकों और वाहनों में आग भी लगायी। जोहानिसबर्ग में मोटरवाहनों पर गोलियां चलने के कारण प्रमुख राजमार्गों को बंद कर दिया गया।

रामाफोसा ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे प्रभावित हुए हैं और सामान एवं सेवाओं की आवाजाही धीमी पड़ने से हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'