लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका ने कोविड-19 अनुसंधान पर सहयोग के लिए ब्रिक्स के वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:56 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 13 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कोविड-19 वायरस और उसके विभिन्न स्वरूपों के लक्षणों को लेकर अनुसंधान करने के लिए ब्रिक्स देशों के वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया है, जो दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों के साथ मिलकर काम करेंगे।

ब्रिक्स उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं का समूह है और ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका इसके सदस्य हैं। दक्षिण अफ्रीका वर्तमान में ‘ब्रिक्स वैक्सीन रिसर्च सेंटर’ का मेजबान है और इस केंद्र में ओमीक्रोन स्वरूप पर शोध किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय दल वायरस के संबंध में प्रयोगशाला, नैदानिक और महामारी विज्ञान संबंधी अनुभवों पर सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगा, ताकि ब्रिक्स देशों के चिकित्सकों और नीति निर्माताओं को बीमारी के भावी स्वरूपों से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिल सके।

रामाफोसा ने शनिवार को कहा, ‘‘मानवता इस महामारी से तभी जीत पाएगी, जब दुनियाभर के देश सूचना, विशेषज्ञता और संसाधनों को साझा करके निकट सहयोग के साथ काम करें। यह सहयोग एकजुटता, साझेदारी और आपसी सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए।’’

रामाफोसा के यह बयान देने के कुछ ही देर बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और वह रविवार से पृथक-वास में रह रहे हैं।

रामाफोसा ने कहा, ‘‘ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग का उद्देश्य न केवल सदस्य देशों के लाभ के लिए, बल्कि व्यापक रूप से वैश्विक समुदाय के लिए कोविड-19 वायरस के संबंध में हमारे ज्ञान को व्यापक बनाना है।’’

रामाफोसा ने दक्षिण अफ्रीकी शोधकर्ताओं के एक कार्य दल का नेतृत्व करने के लिए प्रोफेसर कोलेका मलिसाना को कोविड-19 मंत्रिस्तरीय सलाहकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह कार्य दल जीनोम अनुक्रमण के क्षेत्र में अन्य ब्रिक्स देशों के समकक्षों के साथ काम करेगा।

ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग के लिए यह निमंत्रण महामारी से निपटने की तैयारियों और प्रतिक्रियाओं को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। यह सितंबर 2021 में 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपनाए गए नयी दिल्ली घोषणा पत्र के अनुरूप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल