लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका ने भगोड़ों के प्रत्यर्पण के लिए यूएई के साथ संधि को अंतिम रूप दिया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:36 IST

Open in App

जोहानिस्बर्ग, 11 जून (एपी) दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को कहा कि उसने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ एक प्रत्यर्पण संधि को अंतिम रूप दिया है जो उच्च स्तरीय सरकारी भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्तता के आरोपी भारतीय परिवार के सदस्यों पर मुकदमा चलाने में मददगार होगी।

समझा जाता है कि सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने देने के आरोपों के बीच 2018 में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे के वक्त जल्दबाजी में देश छोड़कर भागे गुप्ता भाई- अजय, अतुल और राजेश गुप्ता दुबई में रह रहे हैं।

गुप्ता बंधुओं पर जुमा के साथ नजदीकी का फायदा उठाकर बड़े सरकारी अनुबंधों को हासिल करने और रिश्वत लेने का आरोप है और उन्हें इतना प्रभावशाली माना जाता था कि वे जुमा द्वारा कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति में भी अपनी राय रखते थे।

अमेरिकी राजकोषीय मंत्रालय ने तीनों गुप्ता भाइयों को 2019 में प्रतिबंध सूची में डाल दिया था और उनपर ‘‘भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क का सदस्य” होने का आरोप लगाया गया था। इस सूची में उनका नाम डाला जाना अमेरिकी कंपनियों को उनके साथ व्यापार करने या उनकी संपत्तियों को संभालने से रोकता है।

दक्षिण अफ्रीका के न्याय मंत्री रोनाल्ड लामोला ने शुक्रवार को कहा कि गुप्ता भाइयों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया लंबी कानूनी लड़ाई बन सकती है।

उन्होंने कहा, “हमें यह उम्मीद नहीं लगानी चाहिए कि जिन लोगों की हम बात कर रहे हैं वह कल सुबह ही विमान में बैठकर दक्षिण अफ्रीका आ जाएंगे।”

लामोला ने बताया कि प्रत्यर्पण संधि 10 जुलाई से प्रभावी होगी।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण ने गुप्ता बंधुओं के लिए गिरफ्तारी वारंट निकलवाने के लिए इंटरपोल का रुख किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला