लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के कुछ राज्य अक्टूबर को हिंदू विरासत महीने के तौर पर मनाएंगे

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:22 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 25 सितंबर टेक्सास, फ्लोरिडा, न्यूजर्सी, ओहायो और मैसाचुसेट्स सहित अमेरिका के कुछ राज्यों ने अक्टूबर को ‘हिंदू विरासत माह’ के रूप में घोषित किया है। इन राज्यों ने कहा है कि हिंदू धर्म ने अपने अद्वितीय इतिहास और विरासत के माध्यम से अमेरिका में ‘‘बहुत योगदान’’ दिया है।

अमेरिका में विभिन्न हिंदू संगठनों ने अक्टूबर में ‘हिंदू विरासत माह’ मनाने की घोषणा की जिसके बाद विभिन्न राज्यों की सरकारों ने बयान जारी किया। विभिन्न राज्यों के गवर्नर, सांसदों के कार्यालय से हाल में जारी संबंधित घोषणाओं में उल्लेख किया गया है, ‘‘सेवा के माध्यम से हिन्दू समुदायों ने अपने को बेहतर बनाया है। दुनिया भर में हजारों अनुयायियों के जीवन में सुधार और प्रेरणा साबित हुआ है। हिंदू धर्म ने अपने अद्वितीय इतिहास और विरासत के माध्यम से हमारे राज्य और राष्ट्र में बहुत योगदान दिया है।

अमेरिका में हिंदू समूह अब अमेरिकी सरकार द्वारा औपचारिक रूप से ‘‘हिंदू विरासत माह’’ की घोषणा के लिए अभियान चला रहे हैं। आयोजकों ने कहा कि वे चाहते हैं कि राष्ट्रपति जो बाइडन अक्टूबर के महीने को औपचारिक रूप से एक कार्यकारी आदेश द्वारा हिंदू विरासत माह के रूप में घोषित करें।

इस कार्यक्रम के आयोजकों में से एक, विश्व हिंदू परिषद अमेरिका के उपाध्यक्ष संजय कौल ने कहा, ‘‘हिंदू विरासत और संस्कृति हजारों साल पुरानी है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम इसे दुनिया के साथ साझा करें और इसे अपनी अगली पीढ़ियों को दें ताकि वे अपनी जड़ों पर गर्व कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल