लाइव न्यूज़ :

इटली में सोमालियाई प्रवासी ने दो बस टिकट निरीक्षकों समेत पांच लोगों पर हमला किया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:10 IST

Open in App

रोम, 12 सितंबर (एपी) इटली पुलिस रिमिनी शहर में एक चलती बस में कथित रूप से दो टिकट निरीक्षकों पर हमला करने और फिर तीन अन्य लोगों को घायल करने वाले एक सोमालियाई प्रवासी से पूछताछ कर रही है।

इटली के सरकारी प्रसारक आरएआई की खबर के अनुसार जांचकर्ताओं ने आतंकवादी घटना की बात से इनकार कर दिया है और संदेह जताया है कि 26 वर्षीय हमलावर शनिवार रात चाकू से हमला करते वक्त नशे की हालत में था।

गृह मंत्री लुसियाना लैमरगीस ने कहा कि वह इस ''बेहद गंभीर घटना'' की जानकारी हासिल करने के लिये सोमवार को रिमिनी में स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

खबर में बताया गया है कि उस व्यक्ति के पास टिकट नहीं था। जब महिला टिकट निरीक्षकों ने उससे टिकट दिखाने के लिये कहा तो उसने उनपर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जब बस चालक ने दरवाजा खोला तो हमलावर भाग गया।

खबर के अनुसार जब पुलिस उसका पीछा कर रही थी तो उसने कथित रूप से रास्ते में तीन और लोगों पर हमला कर दिया। इनमें छह वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है, जो स्थानीय बाजार में अपनी मां के पास बैठा हुआ था।

खबर में कहा गया है कि लड़के के जख्मों का उपचार किया गया। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने एक होटल से लगी गली में हमलावर को पकड़ लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल