लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड टीका लगवाने से इनकार करने वाले सैनिक अनुशासनात्मक कार्रवाई का करेंगे सामना

By भाषा | Updated: December 17, 2021 16:06 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 दिसंबर (एपी) अमेरिका में सभी सैन्य प्रतिष्ठानों ने अब उन सैनिकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी शुरू कर दी है जिन्होंने कोरोना वायरस का टीका लगवाने से इनकार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस कदम से 20 हजार से अधिक उन सैनिकों को सेवा से हटाये जाने का खतरा है जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है।

मरीन कोर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने टीका लगवाने से इनकार करने के लेकर अब तक 103 नौसैनिकों को सेवा से हटा दिया है। सेना ने कहा कि उसने 2,700 से अधिक सैनिकों को फटकार लगाई है और जनवरी में उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जायेगी।

सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सैनिकों ने कोविड-19 टीका लगवाने के लिए एक वैध आदेश का पालन नहीं किया, तो उन्हें इसके अंजाम भुगतने होंगे।

इस बीच पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बृहस्पतिवार को कहा कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की मुख्य चिंता अधिक से अधिक सैन्यकर्मियों को टीका लगवाना है।

किर्बी ने कहा, ‘‘यदि उन्हें इन लोगों से बातचीत करने का मौका मिला तो वह उन्हें यह कहना चाहेंगे कि टीका लगवाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम स्पष्ट रूप से उम्मीद करते हैं कि वे टीकाकरण करायेंगे लेकिन अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो यह एक वैध आदेश है और इसका पालन करना होगा क्योंकि यह एक वैध चिकित्सा आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला