लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया मंच गलत सूचना से ‘लोगों की जान’ ले रहे हैं : बाइडन

By भाषा | Updated: July 17, 2021 09:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियां कोविड-19 रोधी टीकों के बारे में अपने मंचों पर भ्रामक सूचना को फैलने से रोकने में नाकाम रहकर ‘‘लोगों की जान’’ ले रही हैं।

बाइडन की ये टिप्पणियां तब आयी है जब एक दिन पहले अमेरिका के सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने टीकों के बारे में गलत सूचना को जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बताया था। अमेरिकी अधिकारियों ने सलाह दी कि इन टीकों से वायरस से मौत और गंभीर रूप से बीमार पड़ने से लगभग पूरी तरह बचा जा सकता है।

बाइडन से यह पूछा गया कि क्या उनके पास फेसबुक जैसे मंचों के लिए कोई संदेश है जहां कोरोना वायरस टीकों के बारे में गलत या भ्रामक सूचना फैल रही है, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘वे लोगों की जान ले रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, “हमारे यहां सिर्फ उन लोगों में महामारी है जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है।”

मूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के बारे में गलत सूचना जानलेवा है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘‘किसी समस्या के बारे में ऐसी अत्यधिक सूचनाएं बताया हैं जो आमतौर पर अविश्वसनीय होती है, तेजी से फैलती है तथा जिससे किसी समाधान पर पहुंचना और मुश्किल हो जाता है।’’

उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘गलत सूचना से हमारे देश के स्वास्थ्य को घातक खतरा पहुंचता है। हमें एक देश के तौर पर गलत सूचना से लड़ना चाहिए। जिंदगियां इसके भरोसे हैं।’’

स्वास्थ्य पर गलत सूचनाएं फैलाने में इंटरनेट की भूमिका का जिक्र करते हुए मूर्ति ने कहा कि प्रौद्योगिकी कंपनियों और सोशल मीडिया मंचों को गलत सूचना फैलने से रोकने के लिए अपने उत्पादों तथा सॉफ्टवेयर में सार्थक बदलाव करने चाहिए।

इस बीच फेसबुक के प्रवक्ता डेनी लीवर ने जवाब दिया, ‘‘हम आरोपों से विचलित नहीं होंगे जो तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। असल तथ्य यह है कि दो अरब से अधिक लोगों ने फेसबुक पर कोविड-19 और टीकों पर प्रामाणिक सूचना देखी जो इंटरनेट पर किसी भी अन्य मंच से अधिक है।’’

लीवर ने कहा, ‘‘अमेरिका के 33 लाख से अधिक लोगों ने हमारे उस वैक्सीन टूल का इस्तेमाल किया कि जिसमें यह जानकारी दी गयी कि कहां और कैसे टीका लगवाएं। तथ्य दिखाते हैं फेसबुक जिंदगियों को बचाने में मदद कर रहा है।’’

टि्वटर ने अपने मंच पर लिखा, ‘‘दुनियाभर में कोविड-19 महामारी फैलने के बीच हम प्रामाणिक स्वास्थ्य सूचना बढ़ाने के लिए अपना काम जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें