लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में एक खाली घर पर गिरा छोटा विमान, दो महिलाओं की मौत

By भाषा | Updated: July 15, 2021 08:38 IST

Open in App

कैलिफोर्निया, 15 जुलाई (एपी) उत्तर कैलिफोर्निया की पहाड़ियों में एक खाली घर पर एक छोटा विमान गिरने से उसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई।

पैसिफिक ग्रोव की रहने वाली मैरी ऐलन कार्लिन मंगलवार को हादसे के समय विमान उड़ा रही थीं और उनके साथ रैंचो कोर्डोवा की एलिस डायने एमिग भी सवार थीं। एमिग के परिजनों ने ‘न्यूज स्टेशन केएसबीडब्ल्यू-टीवी’ को यह जानकारी दी।

संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि दो इंजिन वाले ‘सेस्ना 421’ विमान ने ‘मॉन्टेरी रीज़नल एयरपोर्ट’ से उड़ान भरी थी। कुछ ही देर बाद वह शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर रिहायशी इलाके में एक घर पर गिर गया। इसके बाद घर में आग लग गई, जो आसपास की झाड़ियों तक फैल गई, लेकिन उस पर काबू पा लिया गया।

हादसे का शिकार हुआ विमान कार्लिन का था और वह पेशेवर विमान प्रशिक्षक थीं। वह एमिग को मॉन्टेरी से माथर ले जाने वाली थीं। मृतक महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि इस हादसे में कोई नहीं बचा।

अधिकारियों ने हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं की है कि विमान का पायलट कौन था, लेकिन कार्लिन के बेटे डेविड ने ‘मॉन्टेरी हेराल्ड’ को बताया कि विमान उनकी मां ही उड़ा रही थीं।

मॉन्टेरी काउंटी के शेरिफ विभाग के प्रवक्ता जॉन थॉर्नबर्ग ने बताया कि अभी शव नहीं मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब