दक्षिण अफ्रीकी जलक्षेत्र में प्रवेश करने पर चीन के छह जहाजों पर लगा जुर्माना

By भाषा | Published: April 27, 2020 11:03 AM2020-04-27T11:03:25+5:302020-04-27T11:03:25+5:30

चीन के मछली पकड़ने वाले छह जहाजों को दक्षिण अफ्रीका के जलक्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में जब्त कर लिया गया और उनसे जुर्माना भी वसूल किया गया। मछली पकड़ने वाले जहाजों को उत्तरी केप तट से दूर दक्षिण अफ्रीकी विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करते हुए दो अप्रैल को देखा गया था।

Six ships fined for entering South African waters | दक्षिण अफ्रीकी जलक्षेत्र में प्रवेश करने पर चीन के छह जहाजों पर लगा जुर्माना

दक्षिण अफ्रीकी जलक्षेत्र में प्रवेश करने पर चीन के छह जहाजों पर लगा जुर्माना

जोहानिसबर्ग।चीन के मछली पकड़ने वाले छह जहाजों को दक्षिण अफ्रीका के जलक्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में जब्त कर लिया गया और उनसे जुर्माना भी वसूल किया गया। मछली पकड़ने वाले जहाजों को उत्तरी केप तट से दूर दक्षिण अफ्रीकी विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करते हुए दो अप्रैल को देखा गया था।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी पोत निगरानी दल ने पश्चिम केप तट से दूर जहाज को रोका और उसे केप टाउन के बंदरगाह पर लंगर डालने का आदेश दिया। पर्यावरण, वन एवं मत्स्य मामला मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों को जहाज पर मछलियां नहीं मिलीं और मछली पकड़ने वाले सभी उपकरण समुद्री जीव संसाधन कानून के तहत संग्रहित थे। दक्षिण अफ्रीका समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण ने जुर्माना वसूलने के बाद पिछले हफ्ते इन जहाजों को उनके देश रवाना कर दिया था। हालांकि विभाग ने जुर्माने की वास्तविक राशि की जानकारी नहीं दी।

 

Web Title: Six ships fined for entering South African waters

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Chinaचीन