लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में छह प्रदर्शनकारियों की मौत

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:57 IST

Open in App

यांगून (म्यांमा), तीन मार्च (एपी) म्यांमा में पिछले महीने सेना द्वारा किए गए तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बुधवार को कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। सोशल मीडिया और स्थानीय खबरों में मृतकों की संख्या के बारे में बताया गया है।

स्वतंत्र चैनल और ऑनलाइन न्यूज सर्विस ‘डेमोक्रेटिक वॉइस ऑफ बर्मा’ के मुताबिक मोनयावा शहर में तख्तापलट के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन लोगों की मौत हो गयी। सोशल मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक दो लोगों को गोली मार दी गयी।

मिंगयान में प्रदर्शन में 14 वर्षीय लड़के की मौत की खबर मिली है। बाद में गोलीबारी में एक और व्यक्ति की मौत हो गयी।

म्यांमा में एक फरवरी को तख्तापलट के बाद से प्रदर्शनकारी लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। लोग आंग सान सू ची समेत अन्य नेताओं को रिहा किए जाने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'