लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी बोले, "भारत में ठीक नहीं है हालात, BJP ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है..", कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी सम्मेलन में कांग्रेस नेता ने भाजपा को ऐसे घेरा

By आजाद खान | Updated: May 21, 2022 10:16 IST

आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पहले जैसा भारत को हासिल करना चाहती है और इसके लिए वह लड़ाई भी लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लंदन गए है। यह सम्मेलन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई है।इसमें विपक्ष के नेताओं ने भी हिस्सा लिया है।

लंदन: लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी वहां पहुंचे हुए हैं। शुक्रवार को सम्मेलन के दौरान वहां राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और पार्टी पर कई आरोप भी लगाए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में वह उससे लड़ाई कर पहले जैसे भारत को हासिल करने की कोशिश में हैं। सम्मेलन में राहुल गांधी ने चीन को लेकर भी बीजेपी को घेरा है और यह भी कहा है कि भारत में देश निर्माण वाले संस्थानों पर भी हमला हो रहा है। आपको बता दें कि इस सम्मेलन में राहुल गांधी के साथ विपक्ष के और नेताओं ने भी हिस्सा लिया है जिसमें सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा शामिल हैं। 

कांग्रेस लोगों की आवाज सुनती है-राहुल गांधी

आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में राहुल गांधी ने भापजा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में भाजपा लोगों की आवाज को दबाती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस लोगों की आवाज को सुनती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में देश निर्माण वाले संस्थानों पर हमला हो रहा है जिस पर अब डीप स्टेट का कब्जा है। सम्मेलन में राहुल गांधी ने यह भी माना कि कांग्रेस अंदरूनी कलह, बगावत, दल-बदल और चुनावों में हार से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि वे पुराने भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल ने इस लड़ाई को एक राष्ट्रीय वैचारिक लड़ाई बताया है। 

भाजपा पर लगाया ध्रुवीकरण से सत्ता हासिल करने का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा पर ध्रुवीकरण से सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की सरकार में रोजगार कम है, लेकिन फिर भी बीजेपी ध्रुवीकरण के कारण सत्ता को हासिल किए हुए है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में हालात ठीक नहीं है, भाजपा ने चारो तरफ केरोसिन छिड़क रखा है। 

राहुल गांधी से जब भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं को लेकर अमेरिका द्वारा उठाए गए सवालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा भारत में ध्रुवीकरण है और हम पोलराइजेशन से लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ पूरा विपक्ष भाजपा से यही लड़ाई लड़ रहा है। 

टॅग्स :राहुल गांधीLondonमहुआ मोइत्रातेजस्वी यादवभारतIndiaCambridge
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!