लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: सिंगापुर में सामने आए कोविड-19 के 49 नए मामले, पीएम बोले- ‘तूफान अभी थमा नहीं’

By भाषा | Updated: March 28, 2020 15:17 IST

वैश्विक महामारी के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 48.4 अरब सिंगापुरी डॉलर के अनुपूरक बजट की घोषणा करने के बाद प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, 'हम लड़ रहे हैं और समस्या अब भी सुलझी नहीं है। हमने सारे बंदोबस्त किए हैं लेकिन वे पर्याप्त नहीं साबित हो रहे।'

Open in App
ठळक मुद्देसिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नये मामले सामने आने के बाद कहा कि 'तूफान अब भी थमा नहीं है।'लूंग ने कहा, 'हम लड़ रहे हैं और समस्या अब भी सुलझी नहीं है। हमने सारे बंदोबस्त किए हैं लेकिन वे पर्याप्त नहीं साबित हो रहे।'

सिंगापुर:सिंगापुर (Singapore) के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग (Lee Hsien Loong) ने शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 49 नये मामले सामने आने के बाद कहा कि 'तूफान अब भी थमा नहीं है।' देश में कोविड-19 (COVID-19) मरीजों की संख्या 732 हो गई है। उन्होंने कहा, 'तूफान थमा नहीं है। उसका खतरा अब भी मंडरा रहा है और हमें बहुत सतर्क रहना होगा क्योंकि सिंगापुर में वायरस संक्रमण के मामले अब भी आ ही रहे हैं।' 

वैश्विक महामारी के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 48.4 अरब सिंगापुरी डॉलर के अनुपूरक बजट की घोषणा करने के बाद प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, 'हम लड़ रहे हैं और समस्या अब भी सुलझी नहीं है। हमने सारे बंदोबस्त किए हैं लेकिन वे पर्याप्त नहीं साबित हो रहे।'

उन्होंने कहा, 'यह टुकड़ों में आ रहा है, लोग घर लौट रहे हैं और वायरस अब भी सिंगापुर में प्रवेश कर रहा है।' नये मामले सामने आने के बाद सिंगापुर में कोविड-19 मरीजों की संख्या 732 हो गई है। इनमें से 17 लोग अब भी अस्पताल में हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें सघन निगरानी इकाई (आईसीयू) में रखा गया है। 

इस बीच, कोरोना वायरस संकट के चलते सिंगापुर द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय वार्षिक क्षेत्रीय सुरक्षा मंच की पांच से सात जून को होने वाली ‘शांग्री-ला वार्ता’ निर्धारित समय पर नहीं होगी। स्ट्रेट्स टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को यह खबर दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

कारोबारPravasi Bharatiya Divas: भारत की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं प्रवासी भारतीय

विश्वसिंगापुर के हिंदू समुदाय को सरकार ने दी नई सुविधा, 50 एसजीडी देकर बुक कराएं, जानें असर

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा