लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर प्रवासी नागरिकों पर लगे प्रतिबंधों में सोमवार से धीरे-धीरे ढील देगा

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:30 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, नौ सितंबर सिंगापुर भारतीय नागरिकों समेत प्रवासी कामगारों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील देगा जो कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद पिछले साल अप्रैल से विभिन्न शयनकक्षों (डोर्मिटोरी) में रह रहे हैं।

बृहस्पतिवार को मीडिया में आई एक खबर में कहा गया कि प्रायोगिक आधार पर आगामी सोमवार से ‘लिटिल इंडिया’ नामक इलाके में प्रवासी कामगारों को आने-जाने की इजाजत होगी।

‘लिटिल इंडिया’ दक्षिण एशिया के प्रवासी कामगारों का पसंदीदा क्षेत्र और भारतीय कामगारों का केंद्र है जहां वे अपना सप्ताहांत बिताते हैं क्योंकि वहां पर भारतीय सामान की दुकानें हैं।

‘चैनल न्यूज़ एशिया’ ने अपनी खबर में कहा कि कामगारों को यात्रा से पहले और यात्रा के तीन दिन बाद एंटीजन रैपिड परीक्षण कराना होगा।

कामगार मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ की यात्रा के लिए उन कामगारों को अधिक सुरक्षा उपाय करने होंगे या अतिरिक्त जांच करानी होगी जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।

प्रवासियों की आवाजाही पर पिछले साल अप्रैल में रोक लगा दी गई थी क्योंकि अनेक पलंगों वाले बड़े शयनकक्षों में कोविड-19 के हजारों मामले सामने आए थे और उन्हें कोविड ‘क्लस्टर’ घोषित कर दिया गया था।

इन शयनकक्षों में रह रहे और कोविड रोधी टीका लगवा चुके 500 कामगारों को अब हर सप्ताह छह घंटे के लिए चयनित स्थानों पर जाने की इजाजत होगी, लेकिन यह उन शयनकक्षों के लोगों के लिए लागू होगा जहां बीते दो हफ्तों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला नहीं आया होगा और जहां कोविड टीकाकरण की दर ज्यादा होगी।

मंत्रालय ने कहा कि वह एक महीने के बाद इस प्रायोगिक योजना की समीक्षा करेगा। इसके अलावा अगले सोमवार से सभी प्रवासी कामगारों को हफ्ते में दो बार मनोरंज केंद्र जाने की इजाजत भी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब