लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के हिंदू समुदाय को सरकार ने दी नई सुविधा, 50 एसजीडी देकर बुक कराएं, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 21:00 IST

सरकार के स्वामित्व वाले 'हिंदू धर्मस्व बोर्ड' (एचईबी) ने कहा कि परिवार अंतिम संस्कार के 13वें या 16वें दिन अपने दिवंगत प्रियजनों के लिए समुद्र तट पर अनुष्ठान करने के लिए सुविधा केंद्र में 50 एसजीडी (सिंगापुर डॉलर) शुल्क देकर निजी हॉल ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय समुदाय के लिए अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रबंधन भी करता है।अंधेरे, भारी बारिश और हवाओं से परेशानी होती थी।अनुष्ठानों के लिए किया जाएगा, अस्थियां बिखेरने के लिए नहीं। 

सिंगापुरः सिंगापुर के हिंदू समुदाय के सदस्यों के लिए मृत्यु के बाद के अनुष्ठानों के लिए सोमवार को चांगी बीच पर एक नई सुविधा शुरू की गई। पांच साल पहले घोषित किया गया 'कर्मा कारिया निलयम' (चार निजी हॉल वाली एक मंजिला इमारत) सिंगापुर के पूर्वी समुद्र तट पर स्थित है। सरकार के स्वामित्व वाले 'हिंदू धर्मस्व बोर्ड' (एचईबी) ने कहा कि परिवार अंतिम संस्कार के 13वें या 16वें दिन अपने दिवंगत प्रियजनों के लिए समुद्र तट पर अनुष्ठान करने के लिए सुविधा केंद्र में 50 एसजीडी (सिंगापुर डॉलर) शुल्क देकर निजी हॉल ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

बोर्ड इस नयी सुविधा के अलावा हिंदू मंदिरों और यहां के भारतीय समुदाय के लिए अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रबंधन भी करता है। 'स्ट्रेट्स टाइम्स' ने एचईबी के सचिव सतीश अप्पू के हवाले से बताया कि पहले अधिकांश परिवार आमतौर पर भोर से पहले चांगी बीच पर चटाइयां बिछाकर अनुष्ठान करते थे। इससे उन्हें अंधेरे, भारी बारिश और हवाओं से परेशानी होती थी।

सतीश ने आगे कहा, ‘‘यह सुविधा केंद्र एक शांत, गरिमामय और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करता है। परिवार शोक में होते हैं, इसलिए उन्हें इन अनुष्ठानों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एकांत की आवश्यकता है।’’ उन्होंने कहा कि इस नये स्थल का उपयोग केवल मृत्यु के बाद के अनुष्ठानों के लिए किया जाएगा, अस्थियां बिखेरने के लिए नहीं। 

टॅग्स :सिंगापुरहिन्दू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा