लाइव न्यूज़ :

Video: अमेरिका में सिख छात्र के साथ हुआ दुर्व्यवहार, पवित्र कृपाण लेकर गया था यूनिवर्सिटी, पुलिस ने लिया हिरासत में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2022 13:58 IST

अमेरिका में एक सिख छात्र को उस समय पुलिस उत्पीड़न का सामना करना पड़ा जब वो कृपाण लेकर उत्तरी कैरोलिना यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एक सिख छात्र का पुलिस ने किया उत्पीड़न, लिया हिरासत में सिख छात्र कृपाण लेकर उत्तरी कैरोलिना यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए गया थाअमेरिका में सिख छात्र के साथ हुए दुर्व्यवहार से सिख समुदाय में बेहद गुस्सा है

न्यूयॉर्क:अमेरिका में एक सिख के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार का बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक सिख छात्र को उस समय पुलिस उत्पीड़न का सामना करना पड़ा जब वो कृपाण लेकर उत्तरी कैरोलिना यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए गया था।

अमेरिकी पुलिस द्वारा सिख छात्र के गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अमेरिकी पुलिस का एक अधिकारी उससे पवित्र कृपाण लेने का प्रयास कर रहा हैं। वीडियो में सिख छात्र द्वारा पुलिस अधिकारियों से बार-बार अनुरोध किया जा रहा है कि पवित्र कृपाण उसके धर्म का प्रतीक है लेकिन पुलिस अधिकारी उसकी एक नहीं सुन रहे हैं और उससे कृपाण ले लेते हैं।

घटना के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर छात्र के साथ हुई घटना का वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि उत्तरी कैरोलिना यूनिवर्सिटी में एक सिख थात्र को सिखों के पवित्र कृपाण धारण करने पर कथित रूप से अमेरिका की पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि सिख छात्र के साथ हुए इस दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद सिख समुदाय में काफी गुस्सा है और इस घटना की बेहद तीखी निंदा की जा रही है। सिख समुदाय मांग कर रहा है कि युवक के साथ अमानवीय हरकत करने वाले अमेरिकी पुलिस अधिकारी के खिलाफ बाइडन प्रशासन सख्त एक्शन ले और भविष्य में इस तरह की घटना न हो, यह भी सुनिश्चित करे। 

टॅग्स :सिखअमेरिकाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."