लाइव न्यूज़ :

कनाडा: करीब 12-15 अज्ञात लोगों द्वारा सिख छात्र पर हमला कर उतारी गई पगड़ी, पीटते हुए बालों को खींचा और फेंका सड़क के किनारे

By भाषा | Updated: March 20, 2023 16:48 IST

मामले में बोलते हुए काउंसलर मोहिनी सिंह ने बताया कि उन्हें हमले के तुरंत बाद ही इसकी जानकारी मिली और वह गगनदीप से मिलने पहुंची। उन्होंने समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैं उसे देखकर हैरान रह गई। वह अपना मुंह भी नहीं खोल पा रहा था।’’ सिंह ने बताया कि गगनदीवप की आंखे सूजी हुई थी और वह काफी दर्द में था।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक सिख छात्र पर हमला हुआ है। हमले में छात्र को गंभीर चोटें आई है और वह सही से बोल नहीं पा रहा है। खबर के अनुसार, हमलावरों ने छात्र की पगड़ी उतार कर उस पर हमला किए है।

टोरंटो: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में नफरतपूर्ण हमले में 21 वर्षीय सिख छात्र पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर उसकी पगड़ी उतार दी और उसे बालों से खींचते हुए सड़क के किनारे ले गए। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। ‘सीटीवी’ की खबर के अनुसार, गगनदीप सिंह पर शुक्रवार रात उस समय हमला किया गया, जब वह अपने घर लौट रहा था। 

मामले में काउंसलर ने क्या कहा

काउंसलर मोहिनी सिंह ने बताया कि उन्हें हमले के तुरंत बाद ही इसकी जानकारी मिली और वह गगनदीप से मिलने पहुंची। उन्होंने समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैं उसे देखकर हैरान रह गई। वह अपना मुंह भी नहीं खोल पा रहा था।’’ सिंह ने बताया कि गगनदीवप की आंखे सूजी हुई थी और वह काफी दर्द में था। 

क्या है पूरा मामला

काउंसलर ने आगे बताया कि गगनदीप रात करीब साढ़े 10 बजे किराने की खरीदारी के बाद घर जा रहा था, तभी बस में उसका 12 से 15 युवकों से सामना हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘वे उसे परेशान करने लगे और उसकी ओर एक ‘विग’ फेंक दी। छात्र ने उनसे कहा कि उसे परेशान न करें, नहीं तो वह पुलिस को फोन कर देगा। हालांकि वे रुके नहीं और उसे परेशान करते रहे।’’ इसके बाद गगनदीप बस से उतर गया था। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा है कि ‘‘वे भी उसके पीछे-पीछे उतर गए और बस के जाने का इंतजार करने लगे । इसके बाद उन्होंने उस पर हमला कर दिया उसके मुंह, पेट, हाथ और पैरों पर वार किया...उसकी पगड़ी उतार दी और उसे बालों से खींचकर सड़क किनारे गंदी बर्फ पर फेंक दिया।’’ बता दें कि हमला करने वाले लोग उसकी पगड़ी अपने साथ ले गए । 

हमले से अंतरराष्ट्रीय साथी छात्र डरे हुए है

ऐसे में गगनदीप ने होश में आने के बाद अपने एक दोस्त को फोन किया था। मोहिनी सिंह ने कहा कि गगनदीप के दोस्त और अंतरराष्ट्रीय साथी छात्र हमले से काफी परेशान और डरे हुए हैं। बस स्टॉप पर रविवार को एक बैठक की गई जिसमें उन्होंने एक-दूसरे से अपनी सुरक्षा से जुड़े मुद्दे साझा किए। 

जांच में जुटी है पुलिस

सिंह ने कहा कि गगनदीप का सिख और भारतीय होना यकीनन उस पर हमले की वजह था। कलोना रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने एक बयान में मामले की जांच करने की पुष्टि की है। काउंस्टेबल माइक डेला-पाउलेर ने कहा, ‘‘कलोना आरसीएमपी इसे बेहद गंभीरता से ले रही है और शहर में हो रहे इस तरह के अपराधों को लेकर चिंतित है।’’  

टॅग्स :कनाडासिखPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल