लाइव न्यूज़ :

सैन जोस रेल यार्ड में गोलीबारी में कई व्यक्तियों की मौत: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 23:25 IST

Open in App

सैन जोस (अमेरिका), 26 मई (एपी) अमेरिका के सैन जोस में बुधवार को रेल यार्ड में हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गए। इस घटना का संदिग्ध भी मारा गया है। शैरिफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सांता क्लारा काउंटी के शैरिफ के प्रवक्ता डिप्टी रूसेल डेविस ने कहा कि वह मृतकों और घायलों की सटीक संख्या नहीं बता सकते हैं।

गोलीबारी रेल केंद्र में हुई जो सांता क्लारा काउंटी शैरिफ विभाग से सटा हुआ है। यह एक पारगमन नियंत्रण केंद्र है जहां ट्रेने खड़ी होती हैं और एक रखरखाव यार्ड है।

डेविस ने कहा कि पीड़ितों में ‘वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी’ (वीटीए) के कर्मी भी शामिल हैं।

वीटीए सांता क्लारा काउंटी में बस, लाइट रेल और अन्य पारगमन सेवाएं उपलब्ध कराती है। काउंटी बे एरिया में सबसे बड़ी है और यहीं पर सिलिकॉन वेली है।

वीटीए के प्रवक्ता ने टिप्पणी के लिए कई बार आग्रह करने बावजूद जवाब नहीं दिया।

सैन जोस के मेयर सैम लिक्कार्डो ने ट्वीट किया, “ जिन परिवारों ने इस भीषण गोलीबारी में अपनों को खोया है, उनके लिए हमारे दिलों में दुख है।”

गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने ट्विटर पर कहा कि उनका दफ्तर स्थानीय कानून प्रवर्तकों के करीबी संपर्क में है और स्थिति पर करीब से निगाह रखी जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि एफबीआई और संघीय शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक ब्यूरो से विशेषज्ञ अपराध स्थल पर मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल