लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको के रेस्तरां में गोलीबारी, एक भारतीय समेत दो की मौत

By भाषा | Updated: October 22, 2021 13:06 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 22 अक्टूबर (एपी) मेक्सिको का कैरिबियाई शहर तुलुम के एक रेस्तरां में गोलीबारी में एक भारतीय समेत दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक महिला जर्मनी की थी और दूसरी भारत की। घायलों में से दो जर्मन और एक नीदरलैंड का नागरिक है। गोलीबारी बुधवार को सड़क किनारे स्थित एक रेस्तरां में हुई जिसके कुछ टेबल बाहर भी लगे हुए थे। क्विंताना रू सरकारी अभियोजन कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मादक पदार्थ बेचने वाले दो समूहों के बीच झगड़े के कारण गोलीबारी हुई।

रेस्तरां में खाना खा रहे पर्यटक दोनों पक्षों के बीच हो रही गोलीबारी की चपेट में आ गए। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला