लाइव न्यूज़ :

ISIS के हमलावर ने फ्रांस के सुपर मार्केट में की भारी गोलीबारी, देश में 2015 आतंकी हमले जैसे हालात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 23, 2018 18:20 IST

सप्ताहभर के भीतर आईएसआईएस का यह दूसरा बड़ा हमला है। फ्रांस पहले अफगानिस्तान में बड़ी घटना को अंजाम दिया था। उसमें 31 लोगों की जान गई थी।

Open in App

पेरिस, 23 मार्चः दक्षिण फ्रांस के सुपर मार्केट में शुक्रवार को बंदूकधारी ने जमकर गोलीबारी की। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक इस दौरान वहां मौजूद लोगों को बंदूकधारी ने बंधक भी बनाया। शुरुआती जानकारी के अनुसार कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया है। घटना के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। देश में इस तरह का अलर्ट साल 2015 में आतंकी हमले के बाद जारी किए गए हैं। तब आईएसआईएस के जिहादियों कई जगहों पर हमला कर 130 लोगों की हत्या कर दी थी।

जानकारी अनुसार बंदूकधारी इस्लामिक स्टेट से संबंधित होने का दावा कर रहा है। घटना में बंदूकधारी ने लोगों को बंधक बनाने के क्रम में गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण- पश्चिमी फ्रांस में हुई है।

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ज्यां- वेलेरी लेटरमैन ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश हमें एक व्यक्ति के मारे जाने की आशंका है, लेकिन वह इसकी पुष्टि के लिए किसी डॉक्टर को मौके पर नहीं ला सकते हैं।’’ 

यह गोलीबारी कराकसोन के त्रेब्स में सुपर यू स्टोर में हुई है। फ्रांस के अधिकारी इसे आतंकवादी हमला मान रहे हैं।

इससे पहले आईएसआईएस ने इसी सप्ताह बुधवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हमला किया था। वहां नए साल के जश्न के बीच एक आत्मघाती हमलवार ने खुद को उड़ा लिया था। इसमें 31 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोग हताहत हुए थे।

एक सप्ताह के बीच यह आईएसआईएस का दूसरा बड़ा हमला है। दुनियाभर में आतंक के खात्मे के लिए हो रहे प्रयासों और दावों के बीच आईएसआईएस दुनिया के बड़े शहरों में घुसकर आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

टॅग्स :फ़्रांसआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना