काबुल हवाईअड्डे पर हुए धमाके में कई अमेरिकी नौसैनिकों की मौत: अधिकारी
By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:14 IST2021-08-26T23:14:33+5:302021-08-26T23:14:33+5:30

काबुल हवाईअड्डे पर हुए धमाके में कई अमेरिकी नौसैनिकों की मौत: अधिकारी
काबुल, 26 अगस्त (एपी) एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि काबुल हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार को हुए हमले में कई अमेरिकी नौसैनिक मारे गए और सेना के कई अन्य जवान घायल हो गए। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अब भी जानकारी प्राप्त की जा रही है और वे हताहतों की सही संख्या पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने यह साफ नहीं किया कि कितने सैनिक हताहत हुए लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि कई अमेरिकी कर्मचारी मारे गए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।