लाइव न्यूज़ :

कई रिपब्लिकन सीनेटरों ने ओएमबी निदेशक पद पर नीरा टंडन के नामांकन का विरोध किया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 13:42 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, एक दिसंबर अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन द्वारा प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (ओएमबी) के निदेशक पद पर नामित भारतीय मूल की नीरा टंडन को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी के कुछ वरिष्ठ सीनेटरों ने सार्वजनिक रूप से उनके नामांकन का विरोध किया है।

दरअसल ये रिपब्लिकन सीनेटर सीनेट के कई सदस्यों के खिलाफ नीरा की पुरानी ‘‘आक्रामक एवं अपमानजनक’’ टिप्पणी से नाराज हैं।

उल्लेखनीय है कि 50 वर्षीय टंडन की नियुक्ति को अगर सीनेट की मंजूरी मिल जाती है तो अमेरिका के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत एवं भारतीय मूल की महिला होंगी।

ओएमबी की जिम्मेदारी अमेरिकी राष्ट्रपति के विचारों को कार्यपालिका की सभी शाखाओं में लागू कराने एवं देखरेख की होती है। यह खासतौर पर राष्ट्रपति की नीतिगत बैठकों, बजट, प्रबंधन, नियामक उद्देश्य और एजेंसियों की स्थायी जिम्मेदारी को पूरा करने में मदद करता है।

टंडन का करियर पेशेवर परिवारों को आर्थिक विकास के आधार पर मदद करने और असमानता को दूर करने की नीतियों को बनाने पर केंद्रित रहा है।

प्रभावशाली सीनेटर और सीनेट इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष जॉन कार्निन ने टंडन के नामांकन को बाइडन का अबतक का सबसे खराब नामांकन करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सीनेट के सदस्यों खासतौर पर हमारे पक्ष के सदस्यों के खिलाफ उनकी ‘आक्रामक और अपमानजनक’ टिप्पणियां उनके नाम की पुष्टि करने की राह में मुश्किल खड़ी करेंगी।’’

पत्रकारों से संवाद करते हुए कॉर्निन ने कहा, ‘‘टंडन ने गत कुछ हफ्तों में पूर्व में किए गए कई ट्वीट को हटाया है जो बचकाना लगता है, ऐस लगता है कि इससे उन ट्वीट तक लोगों की पहुंच नहीं होगी।’’

उल्लेखनीय है कि 100 सदस्यीय सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के 50 सदस्य हैं जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के 48 सदस्य हैं। जॉर्जिया राज्य से आने वाले दो सीनेट सदस्यों के लिए पांच जनवरी को मतदान प्रस्तावित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नीरा ने रिपब्लिकन पार्टी सदस्यों की आलोचना करने वाले सहित एक हजार से अधिक ट्वीट हटाए हैं।

बता दें कि टंडन के ट्विटर पर 3,13,400 फॉलोअर हैं और वह इस मंच पर काफी सक्रिय है। पूर्व में नीरा रिपब्लिकन सीनेटरों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचक रही हैं।

नीरा ने अपने एक ट्वीट में सीनेट में बहुमत दल के नेता मिच मैक्कॉनेल का उल्लेख ‘ मॉस्को मिच’ के तौर पर किया था।

वाशिंगटन इक्जामिनर के मुताबिक टंडन ने नामांकन की पुष्टि के लिए जरूरी मत हासिल करने में मुश्किल को भांपते हुए करीब एक हजार ट्वीट हटाए हैं जिनमें मध्यमार्गी रिपब्लिकन सीनेटर सुजैन कोलिंस के खिलाफ किए ट्वीट भी शामिल हैं।

रिब्पलिकन व्हीप सीनेटर जॉन थुने ने आरोप लगाया कि टंडन पूर्व में कुछ मामलों पर पक्षपाती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'