लाइव न्यूज़ :

कंबोडिया में खराब चावल से बनी ‘वाइन’ पीने से सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2020 14:42 IST

Open in App

नोम पेन्ह (कंबोडिया), एक दिसम्बर (एपी) कंबोडिया में चावल से बनी ‘वाइन’ पीने के बाद सात लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों को ‘वाइन’ में कुछ विषैला पदार्थ मिले होने का संदेह है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घटना शनिवार को मध्य कंबोडिया के कम्पोंग छ्नांग प्रांत के एक सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में हुई, जहां ग्रामीणों ने एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में ‘वाइन’ पी थी।

बयान में कहा गया कि ‘वाइन’ में कुछ विषैला पदार्थ होने की वजह से इन लोगों की मौत हुई। बीमार हुए लोग ठीक हो रहे हैं और कुछ को तो अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।

ऐसे मामले हर साल कंबोडिया के ग्रामीण इलाकों में सामने आते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उसने तीन विशेषज्ञों को मामले की जांच और विषैली ‘वाइन’ की बिक्री तथा उसके सेवन को बंद कराने के लिए गांव भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद