लाइव न्यूज़ :

तुर्की में सात कुर्दों की हत्या, अधिकारियों ने नस्ली संघर्ष से किया इनकार

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:21 IST

Open in App

इस्तांबुल, 31 जुलाई (एपी) तुर्की के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोन्या प्रांत में सात कुर्दिशों की हत्या के मामले में 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, उनका दावा है कि हत्या की वजह पीड़ित और आरोपी परिवारों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद है जबकि मृतकों के परिजनों ने हत्या की वजह नस्ली द्वेष बताया है।

अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार के देदियोग्लु परिवार के सात सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी थी गई थी। कोन्या के अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में बताया कि शुरुआती सबूतों से संकेत मिल रहे हैं कि यह उसी इलाके में रह रहे दो परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का नतीजा है।

वहीं, पीड़ित परिवार के वकील अब्दुलरहमान काराबुलात और कुर्दिश समर्थक मुख्य राजनीतिक पार्टी ने कहा कि नस्ली द्वेष की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वकील के मुताबिक परिवार को दोबारा हमला होने की आशंका है और अबतक हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक