लाइव न्यूज़ :

म्यामां में अपदस्थ सत्तारूढ़ पार्टी का वरिष्ठ नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:40 IST

Open in App

यंगून, पांच फरवरी (एपी) म्यामां में सैन्य शासन ने अपदस्थ की गई सत्तारूढ़ पार्टी के वरिष्ठ नेता विन ह्तीन को गिरफ्तार कर लिया है जो लंबे समय से अपदस्थ नेता आंग सान सू ची के विश्वासपात्र रहे हैं।

इस बीच, तख्तापलट के खिलाफ देशभर में अब भी विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

ह्तीन ने सोमवार को हुए तख्तापलट के खिलाफ लोगों से अवज्ञा आंदोलन करने का आह्वान किया था।

सू ची की पार्टी ‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ के प्रवक्ता क्यी तो ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर कहा कि 79 वर्षीय ह्तीन को यंगून स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया और उन्हें राजधानी नेपीता ले जाया गया है।

‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ नामक संगठन के अनुसार सेना ने कम से कम 133 अधिकारियों या सांसदों तथा नागरिक समाज से जुड़े 14 लोगों को हिरासत में लिया है।

ह्तीन ने शुक्रवार सुबह बीबीसी रेडियो से कहा कि उन्हें राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिया जा रहा है जिसमें उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे (सैन्य शासन) मेरी बात को पसंद नहीं करते। वे मेरी बात से भयभीत हैं।’’

सेना के कदम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच चिकित्साकर्मियों ने घोषणा की है कि वे सैन्य सरकार के लिए काम नहीं करेंगे। बृहस्पतिवार को हजारों लोगों ने राजधानी नेपीता में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला