लाइव न्यूज़ :

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने नेपाल के प्रधानमंत्री ओली से की मुलाकात

By भाषा | Updated: December 10, 2020 21:27 IST

Open in App

काठमांडू, 10 दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के विदेश मामलों के प्रकोष्ठ के प्रमुख विजय चौथाईवाले ने बृहस्पतिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और नेपाल-भारत संबंधों पर चर्चा की। सूत्रों ने इस बारे में बताया ।

चौथाईवाले ने ट्वीट किया कि वह वित्त मंत्री और सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बिष्णु पौडेल के आमंत्रण पर नेपाल का दौरा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा ने कहा कि भारतीय नेता ने शिष्टाचार मुलाकात की।

चौथाईवाले ने ट्वीट किया, ‘‘आज नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकत की। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और वित्त मंत्री श्री बिष्णु पौडेल जी के आमंत्रण पर काठमांडू की यात्रा पर आया हूं।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ की एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने नेपाल-भारत संबंधों और नेपाल में मौजूदा राजनीतिक हालात से संबंधित विषयों पर चर्चा की ।

उनका दौरा ऐसे वक्त हुआ है जब नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर गुटबाजी बढ़ गयी है । एक खेमा ओली के साथ है तो दूसरा खेमा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का साथ दे रहा है ।

इससे पहले विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला भी नवंबर में नेपाल आए थे और देश के नेतृत्व के साथ बातचीत की थी। नवंबर में भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे आए थे। रिसर्च और एनालिसिस विंग के प्रमुख सामंत कुमार गोयल भी अक्टूबर में आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना