लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा खतरों से काबुल से लोगों के निकालने का अभियान धीमा हुआ: अमेरिका

By भाषा | Updated: August 22, 2021 01:07 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 अगस्त (एपी) पेंटागन ने कहा है कि पिछले एक दिन में लगभग 3,800 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला गया है। सुरक्षा खतरों ने काबुल हवाई अड्डे से अमेरिकी नागरिकों और अन्य लोगों की निकासी प्रक्रिया को धीमा कर दिया, क्योंकि हजारों लोग देश से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं जिससे हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल है। पेंटागन ने कहा कि छह अमेरिकी सैन्य सी-17 विमान और 32 चार्टर उड़ानें पिछले 24 घंटों में काबुल हवाईअड्डे से रवाना हुईं। सैन्य विमानों में सिर्फ 1,600 लोग ही सवार हो पाए। अभियान से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को पेंटागन की ओर से संवाददाताओं को बताया कि 15 अगस्त के बाद से निकाले गए 17,000 लोगों में से केवल 2,500 अमेरिकी हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि अफगानिस्तान में लगभग 15,000 अमेरिकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."