लाइव न्यूज़ :

घोटाले का हैरान करने वाला मामला, 10 किलोमीटर बॉर्डर को घेरने में खर्च हो गये 2 अरब रुपये!

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 18, 2019 13:46 IST

मामला सामने आने के बाद  केन्या की संसद ने अब इस बॉर्डर की घेराबंदी के काम पर रोक लगा दी है। साथ ही सांसदों ने परियोजना की जांच की मांग भी की है।

Open in App

केन्या में भ्रष्टाचार का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के कुछ सासंदों ने आरोप लगाया है कि देश के सोमालिया से सटे बॉर्डर पर केवल 10 किलोमीटर की दूरी की घेराबंदी करने में अरबों रुपये खर्च कर दिये गये। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले करीब 700 किलोमीटर तक फैले बॉर्डर पर दीवार बनाकर फेंसिग की जानी थी।

इसका मकसद अल-शबाब गुट के आतंकियों को देश में आने से रोकना था। हालांकि, अब ये बात सामने आई है कि केवल 10 किलोमीटर बॉर्ड की घेरबंदी में ही 35 मिलियन डॉलर (2.39 अरब रुपये) खर्च हो गये। मामला सामने आने के बाद  केन्या की संसद ने अब इस बॉर्डर की घेराबंदी के काम पर रोक लगा दी है। साथ ही सांसदों ने परियोजना की जांच की मांग भी की है।

ये थी मूल योजना

जब पहली बार 2014 में इस योजना की घोषणा की गई थी, तो सरकार ने कहा था कि केन्या बॉर्डर पर 708 किमी की दीवार का निर्माण होगा। इस योजना के तहत दीवार को हिंद महासागर से लेकर मंडेरा के सीमावर्ती क्षेत्र, केन्या, सोमालिया और इथियोपिया तक फैलाना था। लेकिन वास्तव में अभी तक ऐसा नहीं हुआ।

केन्या अल-शबाब के आतंकियों पर इसलिए रोक लगाना चाहता है क्योंकि केन्या इन आतंकियों के हाथों कई विनाशकारी हमलों का सामना कर चुका है। दिसंबर 2014 में मंडेरा में एक नरसंहार में, जिसमें 36 गैर-मुस्लिम मारे गये थे।

टॅग्स :आतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा