लाइव न्यूज़ :

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में तेल डिपो पर किया हमला, आग में दो टैंक क्षतिग्रस्त, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने की निंदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2022 07:53 IST

यमन में सऊदी अरब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से लड़ने वाले गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है। इन विद्रोहियों ने सितंबर 2014 में यमन की राजधानी सना पर कब्जा जमा लिया था। सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मालकी ने कहा कि आग में दो टैंक क्षतिग्रस्त हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब के प्राधिकारियों ने माना ‘शत्रुतापूर्ण अभियान में जेद्दा के तेल डिपो को निशाना बनाया गयाहमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्विटर पर इस हमले की निंदा की है

जेद्दा (सऊदी अरब): यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जेद्दा शहर में फॉर्मूला वन स्पर्धा से पहले शुक्रवार को एक तेल डिपो पर हमला किया। यह विद्रोहियों का अब तक का सबसे हाई-प्रोफाइल हमला है। बहरहाल, सऊदी अरब प्राधिकारियों ने संकल्प जताया कि आगामी फॉर्मूला वन स्पर्धा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। हमले में उसी तेल डिपो को निशाना बनाया गया है, जिस पर हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने हमला किया था।

‘‘शत्रुतापूर्ण अभियान’’ में जेद्दा के तेल डिपो को निशाना बनाया गया

‘नॉर्थ जेद्दा बल्क प्लांट’ शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के दक्षिणपूर्व में स्थित है और मक्का जाने वाले जायरीनों के लिए अहम पड़ाव है। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ‘सऊदी अरब ऑयल को’ जिसे सऊदी अरामको के नाम से भी जाना जाता है, उसने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सऊदी अरब के प्राधिकारियों ने माना कि एक ‘‘शत्रुतापूर्ण अभियान’’ में जेद्दा के तेल डिपो को निशाना बनाया गया। उन्होंने हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार की जानकारी नहीं दी।

हूती विद्रोही क्यों कर रहे हमला?

यमन में सऊदी अरब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से लड़ने वाले गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है। इन विद्रोहियों ने सितंबर 2014 में यमन की राजधानी सना पर कब्जा जमा लिया था। सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मालकी ने कहा कि आग में दो टैंक क्षतिग्रस्त हो गए। सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, अल-मालकी ने कहा, ‘‘इस शत्रुतापूर्ण कार्रवाई में तेल केंद्रों को निशाना बनाया गया और इसका मकसद ऊर्जा सुरक्षा एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़ को कमजोर करना है।’’ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्विटर पर इस हमले की निंदा की है।

टॅग्स :सऊदी अरबब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल