लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में बचा हुआ खाना फेंकने की आदत के विरोध में उतरे लोग, बनाई गई खास प्लेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 13:16 IST

अरब के घरों में बड़ी अंडाकार थाली परोसी जाती है जिसमें चावल का एक टीला सा खड़ा कर दिया जाता है लेकिन इसमें से ज्यादातर बर्बाद हो जाता है क्योंकि कई लोग बस थाली के दोनों ओर से चावल खा लेते हैं और बमुश्किल ही बीच तक पहुंच पाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब में बचा हुआ खाना फेंकने की तेजी से फैलती संस्कृति और भोजन की भारी बर्बादी के विरोध में उतरे लोगसऊदी में खाने की बर्बादी की दर विश्व में सबसे ज्यादा है।

सऊदी अरब में बचा हुआ खाना फेंकने की तेजी से फैलती संस्कृति और भोजन की भारी बर्बादी के विरोध में उतरे लोग अब इसे रोकने के कुछ नायाब तरीके सामने लेकर आए हैं। देश में एक ऐसी थाली तैयार की गई है जिसमें खाना ज्यादा परोसा हुआ दिखेगा और बर्बादी कम से कम होगी।

खाड़ी देश के ज्यादातर हिस्सों में खाना ज्यादा और ठाठ से परोसे जाने को बड़प्पन और मेहमान नवाजी के सांस्कृतिक गुण के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इस तरह से परोसा गया ज्यादातर खाना कूड़े में जाता है।

अरब के घरों में बड़ी अंडाकार थाली परोसी जाती है जिसमें चावल का एक टीला सा खड़ा कर दिया जाता है लेकिन इसमें से ज्यादातर बर्बाद हो जाता है क्योंकि कई लोग बस थाली के दोनों ओर से चावल खा लेते हैं और बमुश्किल ही बीच तक पहुंच पाते हैं। उद्यमी मशाल अल्काहरशी इस आदत से लड़ रहे हैं. उन्होंने एक ऐसी थाली बनाई है जिसमें खाना ज्यादा दिखता है।

थाली के बीच में गोल सा एक हिस्सा बनाया गया है जिसकी गहराई कम होने की वजह से लोग खाना कम परोसेंगे और ज्यादा बचत कर पाएंगे। अल्काहरशी ने कहा, “पश्चिम एशिया से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया यह नया डिजाइन, खाने की बर्बादी 30 प्रतिशत तक कम करता है।”

साथ ही उन्होंने बताया कि सऊदी अरब के कई रेस्तराओं द्वारा इस थाली को प्रयोग में लाने के बाद से 3,000 टन चावल की बचत हुई है। उन्होंने कहा, “इस तरीके से हम भोजन की बर्बादी रोक कर अपनी मेहमान नवाजी की संस्कृति को भी बचाए रख सकते हैं।”

सऊदी में खाने की बर्बादी की दर विश्व में सबसे ज्यादा है। पर्यावरण, जल एवं कृष मंत्रालय के मुताबिक सऊदी अरब में प्रत्येक घर सालाना 260 किलोग्राम खाना बर्बाद करता है जबकि इसकी तुलना में वैश्विक औसत 115 किलोग्राम का है।

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला