लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने कहा- जांच से सामने आएगा पत्रकार खशोगी के मौत का सच, तुर्की ने किया ये दावा

By भाषा | Updated: October 23, 2018 13:47 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह तुर्की में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में बागी पत्रकार जमाल खशोगी की मौत को लेकर खाड़ी देश के जवाब से ‘‘संतुष्ट नहीं’’ हैं।

Open in App

सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने कहा कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले की जांच से यह सच सामने आएगा कि पूरी घटना क्या थी। उन्होंने यह संकल्प भी जताया कि ऐसा तंत्र बनाया जाएगा ताकि, “इस तरह की घटना फिर कभी न हो।” मंगलवार को तुर्की के राष्ट्रपति अपने देश की जांच में सामने आए तथ्यों को संभवत: सामने रखने वाले थे जिससे कुछ ही देर पहले अदेल अल जुबेर ने इंडोनेशिया में यह बात कही।  अल जुबेर ने कहा कि सऊदी अरब यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, “कि जांच गहराई से हो, पूरी हो, सच सामने आए तथा जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए।” सऊदी अरब ने स्वीकार किया था कि खशोगी की दो अक्टूबर को इस्तांबुल में स्थित उसके वाणिज्य दूतावास के दौरे में, मौत हो गई थी। सऊदी अरब ने कहा था कि उनकी मौत झगड़े में हुई थी। वहीं तुर्की के अधिकारियों का कहना है कि सऊदी अरब की एक टीम ने 59 वर्षीय खशोगी पर हमला कर उनको मार डाला। 

ट्रंप ने कहा- खशोगी को एक योजना के तहत मारा गया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि बागी पत्रकार जमाल खशोगी को एक योजना के तहत मारा गया लेकिन वह गड़बड़ हो गई। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को लेकर सऊदी अरब के साथ 110 अरब डॉलर का हथियार सौदा खत्म करने का विरोध भी किया।वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार खशोगी की दो अक्टूबर को इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास के भीतर हत्या कर दी गई थी।  दो सप्ताह तक सऊदी अरब सरकार ने कहा कि खशोगी पीछे के दरवाजे से दूतावास से चले गए थे लेकिन वैश्विक आक्रोश के बाद उसने एक बयान जारी कर माना कि खशोगी की मौत दूतावास के भीतर ही हुई।तुर्की के अधिकारियों का दावा- उनके पास हैं सबूततुर्की के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास सबूत है कि दूतावास के भीतर खशोगी को प्रताड़ित किया गया, उनके अंग भंग किए गए और हत्या कर दी गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह तुर्की में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में बागी पत्रकार जमाल खशोगी की मौत को लेकर खाड़ी देश के जवाब से ‘‘संतुष्ट नहीं’’ हैं।

टॅग्स :जमाल खशोगीसऊदी अरबडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका