लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के सरकोजी पर 2012 के अभियान वित्तपोषण मामले में मुकदमा शुरू

By भाषा | Updated: May 20, 2021 13:02 IST

Open in App

पेरिस, 20 मई (एपी) फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने बृहस्पतिवार को अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे का सामना किया। उनपर आरोप है कि 2012 में उनका फिर से चुनाव जीतने का असफल प्रयास अवैध रूप से वित्तपोषित था। इस घोटाले ने उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को संकट में डाल दिया था।

सरकोजी (66) पर आरोप हैं कि उन्होंने राष्ट्रपति पद की दौड़ में अपने अभियान पर अधिकतम 2.25 करोड़ यूरो की वैध राशि से करीब दोगुना खर्च किया था। वह सोशलिस्ट पार्टी के फ्रैनकोइस होलांद से हार गए थे। उन्होंने अपने ऊपर लगे इन आरोपों से इनकार किया है।

सरकोजी, जो 2007 से 2012 राष्ट्रपति रहे, अगर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें एक साल की सजा हो सकती है और 3,750 यूरो का जुर्माना लगाया जा सकता है।

यह मुकदमा मार्च में शुरू होना था लेकिन एक वकील के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने के कारण टालना पड़ा था। अब इसके 22 जून तक चलने की संभावना है।

सरकोजी को एक अन्य मामले में भ्रष्टाचार एवं हस्तक्षेप को बढ़ावा देने के सिलसिले में दोषी ठहराए जाने के बाद तीन महीने से कम वक्त में कार्यवाही शुरू हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'