लाइव न्यूज़ :

सार्क के विदेश मंत्रियों की बैठक में तालिबान की एंट्री चाहता था पाकिस्तान, मीटिंग करनी पड़ी रद्द

By विनीत कुमार | Updated: September 22, 2021 09:06 IST

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को दुनिया ने अभी मान्यता नहीं दी है। तालिबान के सरकार में शामिल कई मंत्रियों को भी संयुक्त राष्ट्र ने ब्लैक लिस्ट में रखा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसार्क देशों के विदेश मंत्रियों की शनिवार को न्यूयॉर्क में होने वाली थी।पाकिस्तान के 'तालिबान' संबंधी मांग के बाद सभी देशों में सहमति नहीं बन पाने के कारण रद्द हुई मीटिंग।भारत समेत दुनिया के ज्यादातर अन्य देशों ने नही दी है अभी तक तालिबान कोे मान्यता।

न्यूयॉर्क: दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क/SAARC) देशों के विदेश मंत्रियों की शनिवार को न्यूयॉर्क में होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान चाहता था कि इस बैठक में अफगानिस्तान का नेतृत्व तालिबान करे।

हालांकि, पाकिस्तान के इस प्रस्ताव का भारत सहित कुछ और देशों ने भी विरोध किया और एकमत नहीं बना पाने की वजह से बैठक को रद्द करना पड़ा। इस बैठक का मेजबान नेपाल था। ये बैठक हर साल आमतौर पर संयुक्त राष्ट्र आम सभा के दौरान ही आयोजित होती है।

तालिबान को लेकर ऐतराज

हाल में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद भारहत सहित दुनिया के ज्यादातर देशों ने उसकी सरकार को मान्यता नहीं दी है। तालिबान के कई शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों को संयुक्त राष्ट्र द्वारा काली सूची में रखा गया है।

अमीर खान मुत्ताकी अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार का कार्यवाहक विदेश मंत्री हैं और उसके संयुक्त राष्ट्र और इससे जुड़ी बैठकों में भाग लेने की कोई संभावना नहीं है।

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में कहा था कि तालिबान की सरकार समावेशी नहीं है। पीएम मोदी ने आगाह किया था कि दुनिया को अफगानिस्तान में तालिबान के शासन को स्वीकार करने या मान्यता देने से पहले सोचना-समझना चाहिए।

पीएम मोदी इस बात का भी जिक्र किया था कि तालिबान की सरकार में महिलाओं, अल्पसंख्यकों को कोई जगह नहीं दी गई है।

सार्क में तालिबान की एंट्री कराना चाहता था पाकिस्तान

गौरतलब है कि सार्क दक्षिण एशिया के आठ देशों - बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका का संगठन है। अफगानिस्तान इसका सबसे नया सदस्य है।

सामने आई अपुष्ट जानकारी के अनुसार सार्क के अधिकांश सदस्य इस बात पर सहमत थे कि बैठक के दौरान अफगानिस्तान के लिए एक खाली कुर्सी रखी जा सकती है। हालांकि, पाकिस्तान इस बात से सहमत नहीं था और बैठक रद्द कर दी गई।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सार्क सेक्रेटेरिएट ने बताया कि सभी सदस्य देशों में सहमति की कमी के कारण फिलहाल बैठक रद्द कर दी गई है।

टॅग्स :पाकिस्तानतालिबानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते