लाइव न्यूज़ :

रूस के सुरक्षा प्रमुख ने मास्को में सीआईए निदेशक से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 08:59 IST

Open in App

मॉस्को, तीन नवंबर (एपी) रूस के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने मंगलवार को अमेरिका की खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के प्रमुख से मुलाकात की। रूस और अमेरिका में तनाव के बीच दोनों अधिकारियों की यह दुर्लभ मुलाकात है।

क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के मंत्री निकोलई पैत्रुशेव के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि अमेरिका-रूस संबंधों पर चर्चा करने के लिए पैत्रुशेव ने मॉस्को में सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स से मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया गया।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में रूस के कथित हस्तक्षेप और 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को उसके द्वारा अपने अधिकार में लेने, पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी विद्रोह को समर्थन देने, हैकिंग के जरिए हमलों और अन्य अड़चनों के कारण दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो गए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच संबंधों को अधिक स्थिर बनाने के प्रयास में जिनेवा में जून में शिखर सम्मेलन आयोजित किया था। दोनों नेता निरंतर असहमति के क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए हथियार नियंत्रण और साइबर सुरक्षा पर विमर्श शुरू करने पर सहमत हुए।

लंबे समय से पुतिन के करीबी सहयोगी रहे पैत्रुशेव को रूस के सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में से एक माना जाता है। मंगलवार को डिजिटल तरीके से आयोजित एक पैनल में रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने जिक्र किया कि अमेरिका-रूस जब शीत युद्ध के चरम पर थे उसकी तुलना में आज दोनों देशों के संबंध में अधिक तनाव आ गया है, उन्होंने इस तनाव को कम करने के लिए त्वरित कदम उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने विशेष रूप से जिनेवा शिखर सम्मेलन के बाद हथियार नियंत्रण पर विमर्श की सराहना की और आशा व्यक्त की कि वे प्रगति हासिल कर सकते हैं। रयाबकोव ने रूसी नागरिकों को गैर आप्रवासी वीजा जारी करने से रोकने के अमेरिकी दूतावास के फैसले पर अफसोस जताया और अमेरिका को सामान्य संचालन फिर से शुरू करने के लिए दूतावास संबंधी अतिरिक्त कर्मी भेजने के लिए प्रोत्साहित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'