लाइव न्यूज़ :

रूस का विमान सीरिया में हुआ क्रैश, 32 की मौत

By IANS | Updated: March 6, 2018 22:49 IST

विमान पश्चिमी सीरिया में ह्मीमिम हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि इस पर हमला नहीं हुआ है।

Open in App

मास्को, 6 मार्च: रूस का एक यात्री विमान मंगलवार को सीरिया में हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार विमान पश्चिमी सीरिया में ह्मीमिम हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि इस पर हमला नहीं हुआ है।विमान में 26 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के पीछे यांत्रिक गड़बड़ी हो सकती है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'लगभग 3 बजे रूस का An-26 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खमेइमिम एयरबेस के पास लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। प्लेन में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई।' उन्होंने यह भी बताया कि क्रैश के बाद प्लेन में कोई आग नहीं लगी है, घटना की जांच के लिए एक कमीशन बिठाई गई है।

टॅग्स :सीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल