लाइव न्यूज़ :

'व्लादिमीर पुतिन के थे महिला सफाई कर्मचारी से संबंध जो अब करोड़ों की मालकिन है, 17 साल की एक बेटी होने का भी दावा'

By विनीत कुमार | Updated: November 29, 2020 20:22 IST

रूस की वेबसाइट Proekt की रिपोर्ट में ऐसे दावे किए गए हैं कि व्लादिमीर पुतिन का लंबे समय तक एक महिला सफाई कर्मचारी से संबंध रहा। इनके इनकी 17 साल की एक बेटी भी है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस की वेबसाइट Proekt की रिपोर्ट में व्लादिमीर पुतिन को लेकर खुलासाव्लादिमीर पुतिन के कई वर्षों तक महिला सफाई कर्मचारी से रहे थे संबंध, 90 के दशक में शुरू हुआ था अफेयरजिस महिला से पुतिन के गुप्त रूप से लंबे समय तक रिश्ते रहे, उसका नाम स्वेतलाना क्रिवोनोगिख बताया गया है

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ये खुलासा रूस की ही एक मीडिया वेबसाइट पर किया गया है। इसके अनुसार पुतिन के संबंध पूर्व में एक महिला सफाई कर्मचारी से थे जो अब करोड़ों रुपयों की मालकिन है। इनसे पुतिन को एक बेटी भी है।

डेली मेल के अनुसार रूस की वेबसाइट Proekt की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि पुतिन की इस बेटी का नाम येलिजावेटा व्लादिमीरोवना है और उसकी उम्र अभी 17 साल है। वहीं, जिस महिला सफाई कर्मचारी से पुतिन के गुप्त रूप से लंबे समय तक रिश्ते रहे, उसका नाम स्वेतलाना क्रिवोनोगिख है।

पुतिन और स्वेतलाना के बीच 90 के दशक में शुरू हुआ अफेयर!   

सूत्रों के अनुसार पुतिन और स्वेतलाना के बीच अफेयर की शुरुआत 90 के दशक के बाद के वर्षों में हुई। उस समय स्वेतलाना सफाई कर्मचारी थीं। बाद में साल 2000 के बाद येलिजावेटा के जन्म के बाद दोनों अलग हो गए थे।

आम तौर पर अपने परिवार और रिश्तों को लेकर बेहद सतर्कता बरतने वाले और उसे छिपा के रखने वाले पुतिन की ओर से इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेसकोव ने स्वेतलाना या उनकी बेटी के होने की जानकारी से इनकार किया है।  

रिपोर्ट के अनुसार पुतिन की प्रेमिका स्वेतलाना का जन्म 1975 में सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ। उस समय स्वेतलाना  के पड़ोस में कई लोग ऐसे थे जिनका अपराध की दुनिया से संबंध रहा।

बाद में स्वेतलाना अपने घर के पास एक स्टोर में साफ सफाई का काम करने लगीं। इसी दौरान वे यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनांस में पढ़ाई भी करती रहीं। 

साल 2000 के आसपास वे अपने पुराने घर को छोड़ केमेनी आइलैंड में अपनी मां के साथ शिफ्ट कर गईं। रिपोर्ट के अनुसार केमेनी आइलैंड में घर आम लोगों की बिक्री लिए नहीं और यहां पुतिन से करीबी लोग रहते हैं।

बेटी के कागजात पर पिता का नाम नहीं

Proekt वेबसाइट ने दावा किया है कि एलिजावेटा के जन्म के कागजात पर पिता का नाम नहीं है और बस Vladimirovna लिखा हुआ है। कथित तौर से 2003 में जन्मीं एलिजावेटा बदले हुए नाम के साथ रहती आई हैं। ये साफ नहीं है कि पुतिन और स्वेतलाना पहली बार कब और कैसे मिले और फिर बाद में वे क्यों और किस हालात में अलग हुए।

Proekt की रिपोर्ट के अनुसार एलिजावेटा कई सोशल साइट पर भी मौजूद हैं लेकिन उनके नाम बदले हुए हैं। उनकी कई तस्वीरें भी छापी गई हैं लेकिन नाबालिग होने के कारण चेहरे को ब्लर रखा गया है। साथ ही वेबसाइट ने कहा है कि एलिजावेटा का चेहरा बहुत हद तक पुतिन से मिलता है।

वेबसाइट के अनुसार स्वेतलाना से भी संपर्क की कोशिश की गई और उन्होंने कहा कि वे वापस खुद वेबसाइट से संपर्क करेंगी, लेकिन स्टोरी छपने तक उन्होंने कोई बात नहीं की। वहीं, एलिजावेटा ने सोशल साइट पर रखी अपनी तस्वीरों को स्टोरी के छपने से पहले डिलीट कर दिया है।

पुतिन का पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

गौरतलब है कि पुतिन ने 1983 में ल्यूडमिला एलेक्सानद्रोवना से शादी की थी। दोनों ने 2013 में तलाक ले लिया था। ल्यूडमिला से पुतिन को दो बेटियां हैं। इनमें एक कैटरीना तिकोनोवा है। वहीं, दूसरी डॉक्टर मारिया वोरोंत्सोवा है। 

हालांकि पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर इन्हें बेटी नहीं माना है और अपने परिवार को लेकर हमेशा रहस्य बना कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पुतिन इन दिनों 37 साल की पूर्व जिम्नास्ट एलिना काबायेवा को डेट कर रहे हैं।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!