लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में रूसी व्यक्ति पर आतंकवादी समूह की मदद करने का लगा आरोप

By भाषा | Updated: February 20, 2021 10:57 IST

Open in App

सैकरामेंटो (कैलिफोर्निया), 20 फरवरी (एपी) अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक रूसी व्यक्ति पर आतंकवादी संगठन की सहायता करने की कोशिश का आरोप लगा है।

अधिकारियों ने बताया कि सैकरामेंटो में रहने वाले 34 वर्षीय मुरत कुराशेव पर फेडरल ग्रांड ज्यूरी ने बृहस्पतिवार को अभियोग लगाया।

उन्होंने बताया कि कुराशेव अभी हिरासत में है और आरोप साबित होने पर उसे 20 साल संघीय कारागार में बिताने पड़ सकते हैं।

हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कुराशेव का क्या कोई वकील है जो उसका पक्ष रख सके।

अधिकारियों ने बताया कि कुराशेव रूसी नागरिक है और संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने उसे गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकी संगठन ‘‘हयात तहरीर अल-शाम’’ को वित्तीय मदद सहित ‘‘साजो सामान एवं संसाधन’ मुहैया कराने की कोशिश करने का अभियोग लगाया गया है।

हालांकि, अभियोग में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

उल्लेखनीय है कि कुराशेव पर जिस संगठन की मदद करने का आरोप लगा है वह सीरिया में राष्ट्रपति बशर असद को सत्ता से बेदखल करना चाहता है और उसने आत्मघाती हमले किए है।

हयात तहरीर अल-शाम को अमेरिका ने विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची में डाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल