लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: रूस से लड़ाई करने को वतन लौटे करीब 66 हजार यूक्रेनी पुरुष, रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने किया दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2022 16:02 IST

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने कहा कि 66,224 यूक्रेनी पुरुष रूस के आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए विदेश से लौटे हैं। 

Open in App

Russia Ukraine Crisis:  रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए 66 हजार से अधिक यूक्रेनी पुरुष विदेशों से अपने वतन यू्क्रेन लौटे हैं। इसका दावा यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने किया है। रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने कहा कि 66,224 यूक्रेनी पुरुष रूस के आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए विदेश से लौटे हैं। 

मालूम हो कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर जेलेंस्की ने अपने देश के युवाओं का मनोबल बढ़ाने और उनसे बार-बार रूस के सैनिकों के खिलाफ हथियार उठाने की अपील की थी। जेलेंस्की सरकार के द्वारा इस संबंध में युवाओं को युद्ध में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए आदेश लाया गया। 

यूक्रेन युद्ध का मैदान बना हुआ है। रूसी सेना ने उनके कई शहरों में बमबारी की है। ऐसे में यूक्रेन के नागरिक खासकर महिलाएं, बच्चे और बूढ़े लोग देश छोड़कर पश्चिमी सीमा से लगे देशों में अपनी जान बचाने के लिए शरण ले रहे हैं। अब तक सैकड़ों लोग इस युद्ध में अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि लाखों-लाखों लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देश में शरण ले चुके हैं।

यूक्रेन की द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, शनिवार को रूस ने मानवीय आधार पर मारियुपोल और वोल्नोवाखा में अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की है। यहां से आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने, घायलों को दवा, रसद आदि पहुंचाने के लिए युद्ध विराम का ऐलान किया गया है।  

संघर्ष विराम आज (स्थानीय समयानुसार) सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक घोषित किया गया है। नागरिकों की निकासी सुबह 11 बजे शुरू होने वाली है। 

 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल