लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: रूसी विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान- युद्धग्रस्त यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा रूस

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2022 17:13 IST

रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलेक्सी जैतसेव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि यूक्रेन में रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने यूक्रेन में 24 फरवरी को मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीनों से ज्यादा हो चुका है, लेकिन इस युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पश्चिमी देश रूस द्वारा यूक्रेन पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर लगातार सार्वजनिक रूप से बयानबाजी कर रहे हैं।

मॉस्को: युद्धग्रस्त यूक्रेन में रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलेक्सी जैतसेव ने शुक्रवार को दी। रॉयटर्स के अनुसार जैतसेव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि रूस द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल उस पर लागू नहीं होता जिसे मॉस्को यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान कहता है। 

बता दें कि पश्चिमी देश रूस द्वारा यूक्रेन पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर लगातार सार्वजनिक रूप से बयानबाजी कर रहे हैं। सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने 14 अप्रैल को कहा कि यूक्रेन में रूस को जो झटके लगे हैं, उसे देखते हुए, "हममें से कोई भी सामरिक परमाणु हथियारों या कम-उपज वाले परमाणु हथियारों के संभावित सहारा से उत्पन्न खतरे को हल्के में नहीं ले सकता है।"

बताते चलें कि रूस ने यूक्रेन में 24 फरवरी को मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी। ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीनों से ज्यादा हो चुका है, लेकिन इस युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में जहां एक ओर यूक्रेन की सेना ने कड़ा प्रतिरोध किया है तो वहीं इस दौरान पश्चिमी देशों ने रूस को अपनी सेना वापस लेने के लिए मजबूर करने के प्रयास में उस पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिए हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा