लाइव न्यूज़ :

Russia Ban Facebook: रूस में फेसबुक पर लगी रोक, सोशल मीडिया कंपनी के सरकारी संस्थानों पर प्रतिबंध के बाद गवर्नमेंट ने उठाया यह कदम

By आजाद खान | Updated: February 26, 2022 08:35 IST

आपको बता दें कि दुनिया के नक्शे में बदलाव करने और रूस के शीतयुद्ध कालीन प्रभाव को बहाल करने के लिए यह पुतिन का अभी तक का सबसे बड़ा कदम है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के यूक्रेन पर हमले को देखते हुए फेसबुक ने कई रूसी मीडिया संस्थानों पर रोक लगा दी है। रूसी सरकार ने इन मीडिया संस्थानों के अकाउंट को फिर से चालू करने की मांग है।पश्चिमी देशों के नेताओं ने आपातकालीन बैठक बुलाई है।

Russia Ukraine War: रूस के अधिकारियों ने शुक्रवार को फेसबुक के इस्तेमाल पर 'आंशिक पाबंदी' लगा दी है। यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर फेसबुक द्वारा रूस समर्थित मीडिया संस्थानों के विभिन्न अकाउंट पर रोक लगाए जाने के बदले यह पाबंदी लगाई गई है। रूस के यूक्रेन पर हमले को देखते हुए कई देशों ने अपने-अपने स्तर पर प्रतिबंध लगाई है। इसी प्रतिबंध का एक रूप फेसबुक भी है। 

रूसी सरकारी ने कई मीडिया संस्था पर लगाए गए रोक को हटाने की मांग की थी

रूस की सरकारी संचार एजेंसी 'रोसकोमनादजोर' ने शुक्रवार को कहा कि उसने फेसबुक से सरकारी समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती', सरकारी टीवी चैनल 'ज्वेज्दा' और सरकार समर्थक समाचार वेबसाइटों 'लेंटा डॉट आरयू' तथा 'गाजेटा डॉट आरयू' पर गुरूवार को लगाई गई रोक हटाने की मांग की थी। 

एजेंसी ने कहा कि फेसबुक ने मीडिया संस्थानों के अकाउंट बहाल नहीं किये। एजेंसी ने कहा कि 'आंशिक पाबंदी' शुक्रवार को प्रभावी हो गई। उसने अपने इस कदम को रूसी मीडिया की रक्षा के लिये उठाया गया कदम बताया है। 

सभी देश इसे रोकने के लिए हो रहे एक जुट

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर शुक्रवार को हमला शुरू दिया है। सरकारी इमारतों के निकट गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थीं। रूस की इस कार्रवाई से यूरोप में व्यापक युद्ध की आशंका पैदा हो गई है वहीं उसे रोकने के लिए दुनियाभर में प्रयास भी शुरू हो गए हैं। 

रूसी सौनिकों ने कई इमारत, पुल और स्कूल गिराएं

युद्ध से सैकड़ों लोगों के हताहत होने की सूचनाओं के बीच कीव में इमारतों, पुलों और स्कूलों के सामने भी गोलीबारी और विस्फोटों की घटनाएं हुई हैं। इस बात के भी संकेत बढ़ रहे थे कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रहे हैं। दुनिया के नक्शे में बदलाव करने और रूस के शीतयुद्ध कालीन प्रभाव को बहाल करने के लिए यह पुतिन का अभी तक का सबसे बड़ा कदम है। 

हालांकि इस युद्ध में अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेन का कितना हिस्सा अब भी उसके कब्जे में है और कितने हिस्से पर रूस का नियंत्रण हो गया है। इस बीच क्रेमलिन ने बातचीत करने की कीव की पेशकश स्वीकार कर ली लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि यह युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के प्रति नरमी दिखाते हुए किया जा रहा है, ना की मामले का कूटनीतिक हल निकालने के लिए। 

पश्चिमी देशों ने बुलाई आपातकालीन बैठक

पश्चिमी देशों के नेताओं ने आपातकालीन बैठक बुलाई है और यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ऐसे हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई है क्योंकि उन्हें आशंका है कि रूस लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई उनकी सरकार को बेदखल कर सकता है। यूक्रेन में बड़े पैमाने पर लोग हताहत हो सकते हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकता है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा