लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: रूसी सैनिकों में फैल रहा है घातक 'माउस फीवर', जानिए इस बीमारी के बारे में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 21, 2023 14:34 IST

यूक्रेनी निदेशालय द्वारा जारी बयान के अनुसार "माउस फीवर" के फैलने की सूचना सबसे पहले कुपियांस्क से आई जहां रूसी सैनिकों की सक्रिय उपस्थिति है। यूक्रेनी खुफिया संस्था ने यह भी कहा कि रूसी सैनिक भीषण सर्दी में संसाधनों की कमी का सामना भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे घातक "माउस फीवर" का प्रकोप यूक्रेनी सीमा पर डटे रूसी सैनिकों में तेजी से फैल रहा हैये खतरनाक बुखार कुतरने वाले जीवों के माध्यम से इंसानों में फैलता हैअब यह बुखार यूक्रेन में रूस के ऑपरेशन में एक बड़ी बाधा बन रहा है

Russia-Ukraine war: यूक्रेन की धरती पर पिछले 22 महीने से जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों को टैंक, गोलियों,  ड्रोन हमले और मिसाइल अटैक के अलावा एक और खतरे का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि घातक "माउस फीवर" का प्रकोप यूक्रेनी सीमा पर डटे रूसी सैनिकों में तेजी से फैल रहा है जिससे रूस के सैन्य अधिकारी परेशान हैं।

ये खतरनाक बुखार कुतरने वाले जीवों जैसे कि चूहे और खरगोशों के माध्यम से इंसानों में फैलता है। अब यह बुखार यूक्रेन में रूस के ऑपरेशन में एक बड़ी बाधा बन रहा है। यूक्रेन के खुफिया निदेशालय द्वारा मंगलवार को माउस फीवर फैलने की खबर दी गई।

यूक्रेनी निदेशालय द्वारा जारी बयान के अनुसार "माउस फीवर" के फैलने की सूचना सबसे पहले कुपियांस्क से आई जहां रूसी सैनिकों की सक्रिय उपस्थिति है। यूक्रेनी खुफिया संस्था ने यह भी कहा कि रूसी सैनिक भीषण सर्दी में संसाधनों की कमी का सामना भी कर रहे हैं और उनके पास शीतकालीन वर्दी और चिकित्सा देखभाल की कमी है। रूसी खुफिया एजेंसी ने भी सरकार को कुपियांस्क में सैनिकों के तथाकथित "माउस फीवर" से पीड़ित होने का जानकारी दी है। 

"माउस फीवर" क्या है

यूक्रेनी खुफिया संस्था की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह बीमारी चूहों से इंसानों में फैलती है। बुखार आम तौर पर चूहे और खरगोश जैसे जीवों के सीधे संपर्क से, चूहों के मल की धूल में सांस लेने से या भोजन में चूहों के मल के जाने से फैलता है। यूक्रेनी खुफिया संस्था का ये भी कहना है कि रूसी सैनिकों की बुखार की शिकायत को क्रेमलिन द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे मामला और खराब हो गया है। 

हालांकि भले ही यूक्रेन में रूसी सैनिकों के पांव उखड़ने की खबरे पश्चिमी मीडिया में चल रही हों लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि सेना ने यूक्रेन के जवाबी हमले को नाकाम करके युद्ध के मैदान में बढ़त मजबूत कर ली है और रूस अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बेहतर स्थिति में है। 

पुतिन ने कहा है कि हमें सैन्य, रणनीतिक रूप से हराने के पश्चिम के प्रयास हमारे सैनिकों के साहस व धैर्य, हमारे सशस्त्र बलों की बढ़ती ताकत और हमारे सैन्य उद्योगों की क्षमता के सामने विफल हो गए हैं। हमारे सैनिकों ने बढ़त बना रखी है। हम प्रभावी ढंग से वही कर रहे हैं जो हमारे अनुसार आवश्यक है। हमारे कमांडर सुरक्षा को लेकर डटे हुए हैं और हमारी स्थिति में सुधार हो रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादArmyरूसव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा