लाइव न्यूज़ :

NATO की सीमाओं में घुसने की भी न सोचे रूस, पोलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी को व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी, कहा यह व्यक्ति नहीं रह सकता है सत्ता में

By आजाद खान | Updated: March 27, 2022 07:13 IST

Russia Ukraine Crisis: पोलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, ‘‘यह व्यक्ति सत्ता में नहीं रह सकता।’’

Open in App
ठळक मुद्देरूस-यूक्रेन जंग को पूरे एक महीने हो गए हैं। ऐसे में हालात का जायजा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पोलैंड पहुंचे हैं।उन्होंने पोलैंड से रूस को चेतावनी दी है।

Russia Ukraine Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हटाने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘यह व्यक्ति सत्ता में नहीं रह सकता।’’ बाइडन के इस बयान के तुरंत बाद व्हाइट हाउस ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति रूस में नई सरकार के गठन की बात नहीं कर रहे थे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर कहा कि बाइडन ‘‘पुतिन के रूस में सत्ता में रहने या सरकार बदलने के बारे में नहीं कह रहे थे।’’ 

अधिकारियों ने क्या कहा

अधिकारियों ने कहा कि बाइडन के कहने का मतलब था कि ‘‘पुतिन को अपने पड़ोसियों या क्षेत्र पर ताकत का इस्तेमाल करने नहीं दिया जा सकता।’’ बाइडन ने पोलैंड की राजधानी वारसॉ में अपने भाषण का इस्तेमाल उदार लोकतंत्र और नाटो सैन्य गठबंधन का बचाव करने के लिए किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप को रूसी आक्रामकता के खिलाफ लंबे संघर्ष के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। 

यूक्रेन पर हमला ‘दशकों लंबे युद्ध’ का खतरा- अमेरिकी राष्ट्रपति

व्हाइट हाउस ने बाइडन के संबोधन को एक प्रमुख संबोधन बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति रॉयल कैसल के सामने बोल रहे थे, जो वारसॉ के उल्लेखनीय स्थलों में से एक है और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने पोलैंड में जन्मे पोप जॉन पॉल द्वितीय के कहे शब्दों का जिक्र किया और चेतावनी दी कि यूक्रेन पर पुतिन के आक्रमण से ‘दशकों लंबे युद्ध’ का खतरा है। 

यह लड़ाई दिनों या महीनों में नहीं जीती जाएगी- अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

बाइडन ने कहा, ‘‘इस लड़ाई में हमें स्पष्ट नजर रखने की जरूरत है। यह लड़ाई दिनों या महीनों में नहीं जीती जाएगी।’’ लगभग 1,000 लोगों की भीड़ में कुछ यूक्रेनी शरणार्थी भी शामिल थे, जो यूक्रेन पर हमले के बीच वहां से भागकर पोलैंड और अन्य जगहों पर आ गए हैं। 

नाटो की सीमा में नहीं घुसने की चेतावनी दी अमेरिका ने

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पोलैंड में दिए भाषण के दौरान पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘ नाटो की सीमा में एक इंच दाखिल होने के बारे में सोचें भी नहीं।’’ आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग को एक महीने हो गए हैं और अब तक इसमें कई लोगों ने अपनी जान गवाई है। रूस अभी भी यूक्रेन पर हमला किए जा रहा है और उसके जवान लगातार आगे बढ़ रहे हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादPolandव्लादिमीर पुतिनजो बाइडनNATO
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

भारतआत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

विश्वपुतिन ने ईरान के लिए ‘अटूट’ समर्थन की घोषणा की, मोजतबा को नया नेता नियुक्त होने पर बधाई दी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा