लाइव न्यूज़ :

रूस ने पोलैंड सीमा के समीप युद्धाभ्यास के लिए अपने पैराट्रूपर बेलारूस भेजे

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:16 IST

Open in App

मास्को, 12 नवंबर (एपी) रूस ने पोलैंड से सटे बेलारूस की सीमा में प्रवासियों के पहुंचने को लेकर तनाव के बीच अपने सहयोगी (बेलारूस) के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए शुक्रवार को वहां पैराट्रूपर भेजे।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त युद्धाभ्यास के तौर पर रूसी पैराट्रूपर भारी मालवाहक ।।-76 विमान से बेलारूस के गोडनो क्षेत्र में उतरे।

बेलारूस की सेना ने कहा कि रूसी पैराट्रूपर की संलिप्तता वाले इस अभ्यास का मकसद ‘बेलारूस सीमा के समीप सैन्य गतिविधि बढ़ जाने ’ के कारण सहयोगियों की त्वरित जवाबी कार्रवाई की तैयारी की परखना है।

उसने कहा कि इस अभ्यास में बेलारूस की वायुरक्षा परिसंपत्तियां, हेलीकॉप्टर गनशिप, आदि भाग लेंगे। इसी हफ्ते रूस ने अपने परमाणु सक्षम बमवर्षक भी गश्ती मिशन पर बेलारूस भेजे थे।

न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रूस के उप राजदूरत दमित्री पोलैंस्की ने संवाददाताओं से कहा था कि पोलैंड -बेलारूस सीमा पर भारी सैन्य जमावाड़े के जवाब में ये उड़ानें पहुंची हैं।

रूस हजारों प्रवासियों एवं शरणार्थियों के पोलैंड से लगती बेलारूस की सीमा में पहुंचने पर उसके (बेलारूस के) समर्थन में उतर आया है। पश्चिम एशिया के ये ज्यादातर लोग यूरापीय संघ पहुंचने की आस में वहां जुटे हैं।

यूरोपीय संघ ने बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको पर यूरोपीय संघ की पाबंदियों का बदला लेने के लिए अवैध रूप से सीमा पार कराने का आरोप लगाया है। बेलारूस ने इन आरोपों से इनकार किया लेकिन उसने इन प्रवासियों/शरणार्थियों को यूरोपीय संघ से प्रवेश की कोशिश से रोकने से भी मना कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला