लाइव न्यूज़ :

रूस की 'सीक्रेट फर्स्ट लेडी' ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, उम्र में 31 साल बड़े व्लादिमीर पुतिन के साथ लंबे समय से हैं रिश्ते में

By विकास कुमार | Updated: May 29, 2019 18:10 IST

व्लादिमीर पुतिन रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी के सदस्य रह चुके हैं इसलिए वो अपने प्राइवेट लाइफ को बहुत छुपा कर रखते हैं और उन्होंने अलीना के साथ अपने रिश्तों को लेकर हमेशा नकारा है. अलीना मूल रूप से उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअलीना को रूस में 'सीक्रेट फर्स्ट लेडी' के तौर पर जाना जाता है.पुतिन रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी के सदस्य रह चुके हैं इसलिए वो अपने प्राइवेट लाइफ को बहुत छुपा कर रखते हैं.

रूस के राष्ट्रपति पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना कबेवा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. पूर्व ओलंपियन गोल्ड मेडलिस्ट अलीना कबेवा लम्बे समय से रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ रिश्तें में हैं.

एक रसियन अखबार ने यह दावा किया है कि कुलाकोव रिसर्च सेंटर के गायनोकॉलोजी डिपार्टमेंट को पूरी तरह से अंडरटेकिंग कर लिया गया था और बच्चों के जन्म के समाचार को दबा लिया गया. 

डेलीमेल के एक खोजी पत्रकार ने इस खबर की पुष्टि की है. रसियन इंटेलिजेंस के करीबी एक स्रोत के मुताबिक, अलीना कबेवा ने दो जुड़वा लड़कों को जन्म दिया है और इटली के सर्जन ने सी-सेक्शन डिलीवरी में मदद करवाई है. 

कबेवा ने खेल के बाद मॉडलिंग को अपना पेशा बनाया. अलीना फिलहाल नेशनल मीडिया ग्रुप को लीड कर रही हैं. 

अलीना को रूस में 'सीक्रेट फर्स्ट लेडी' के तौर पर जाना जाता है. इनकी उम्र पुतिन से 31 साल कम है. 2008 में ऐसी अफवाह उड़ी थी कि अलीना ने स्विस क्लिनिक में एक बेटी को जन्म दिया है. 

पुतिन रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी के सदस्य रह चुके हैं इसलिए वो अपने प्राइवेट लाइफ को बहुत छुपा कर रखते हैं और उन्होंने अलीना के साथ अपने रिश्तों को लेकर हमेशा नकारा है. अलीना मूल रूप से उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं. व्लादिमीर पुतिन 2012 में रूस के राष्ट्रपति बने थे. 

पुतिन ने 2013 में 30 साल से चली आ रही अपनी शादी का अंत किया था. उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दिया था जिससे उन्हें दो बेटियां हैं. 

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा