लाइव न्यूज़ :

रूस में एक दिन में कोविड-19 से मौत के सर्वाधिक मामले आये

By भाषा | Updated: October 13, 2021 17:57 IST

Open in App

मॉस्को, 13 अक्टूबर (एपी) रूस में कोविड-19 से बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 984 लोगों की मृत्यु हुयी। इसके अलावा बुधवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 28,717 नए मामले सामने आए। सरकारी कोरोना वायरस कार्यबल ने यह जानकारी दी।

देश में बीते कुछ सप्ताह से मौत और संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। रूस में टीकाकरण की गति धीमी है और प्राधिकारी पाबंदियों को कड़ा करने के लिये संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

टीकाकरण की दर धीमी होने को मौत और संक्रमण के मामलों में वृद्धि का कारण बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने मंगलवार को कहा था कि चार करोड़ 30 लाख लोगों या देश की 30 प्रतिशत आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टीकाकरण को गति देने पर जोर दिया है, लेकिन उन्होंने प्रशासनिक दबाव बनाकर लोगों को टीका लगवाने पर मजबूर करने को लेकर भी आगाह किया।

कोरोना वायरस कार्यबल के अनुसार रूस में कोरोना वायरस से अब तक कुल 78 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 219,329 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला