लाइव न्यूज़ :

रूस का दावा- यूक्रेन ने पुतिन को जान से मारने की कोशिश की, दी बदला लेने की धमकी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 3, 2023 19:38 IST

रूस ने इस घटना को सुनियोजित आतंकवादी हमला और रूस के राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास करार दिया है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन ने दो ड्रोन के जरिए क्रेमलिन को निशाना बनाने का प्रयास किया था। दोनों ड्रोन को मार गिराया गया है। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने दावा किया- यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का प्रयास किया हैमंगलवार रात क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया गयारूस ने दी बदला लेने की धमकी

नई दिल्ली: यूक्रेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए रूस ने कहा है कि मॉस्को पर दो ड्रोन से हमला करके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मारने का प्रयास किया गया है। रूस की तरफ से दावा किया गया है कि मंगलवार, 2 मई को हुए कथित हमले में दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था लेकिन रूसी सुरक्षा बलों ने इसे नाकाम कर दिया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूसी समाचार एजेंसियों ने बताया कि पुतिन हमले के समय राजधानी में नहीं थे। बताया गया है कि हमले में इमारतों को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि यूक्रेन ने रूस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि हमारा हमले से कोई लेना-देना नहीं है।

रूसी न्यूज एजेंसी आरआईए ने कहा, "क्रेमलिन ने इन कार्रवाइयों को विजय दिवस (9 मई) की परेड की पूर्व संध्या पर एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य और राष्ट्रपति पर हत्या के प्रयास के रूप में देखता है।"

हमले को रूस की तरफ से गंभीरता से लिया गया है और क्रेमलिन ने कहा कि वह इस हमले को एक सुनियोजित आतंकवादी कार्रवाई के रूप में देख रहा है और जवाबी कार्रवाई करेंगे। हमले की प्रतिक्रिया में रूस द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "रूसी पक्ष जहां और जब उचित समझे, जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।"

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया है कि यूक्रेन ने मंगलवार रात क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया। इसका मकसद राष्ट्रपति पुतिन की हत्या करना था। मॉस्को के निवासियों ने भी स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे के बाद क्रेमलिन की दीवारों के पीछे विस्फोटों की आवाज सुनी थी।  स्थानीय निवासियों के रिकॉर्ड किए गए वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इसके कोई सबूत नहीं हैं कि ड्रोन अटैक के पीछे यूक्रेन का हाथ है। क्रेमलिन ने बताया है कि इस ड्रोन हमले से पुतिन के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है। वह पूर्व निर्धारित समय और योजना के अनुसार अपने काम को जारी रखे हुए हैं।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा