लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ दो सप्ताह के उच्च स्तर पर

By भाषा | Updated: March 26, 2018 20:11 IST

वैश्विक बाजारों में डॉलर में मंदी के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार में तेजी आने से विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार की धारणा को समर्थन प्राप्त हुआ।

Open in App

मुंबई, 26 मार्च: निर्यातकों और बैंकों की सतत डॉलर कटान के कारण रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी कायम रही और आज यह14 पैसे की तेजी के साथ करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर64.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में डॉलर में मंदी के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार में तेजी आने से विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार की धारणा को समर्थन प्राप्त हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से होने वाले आयात पर भारी शुल्क लगाया है और बदले की कार्रवाई के तहत चीन ने अमेरिका से होने वाले आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया64.93 रुपये प्रति डॉलर पर सकारात्मक रुख लिए खुला जो शुक्रवार को65.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान64.80 और64.95 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में घूमने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले14 पैसे अथवा0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ64.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भा रतीय रिजर्व बैंक ने आज डालर- रुपये की संदर्भ दर64.9055 रुपये प्रति डालर और यूरो- रुपये के लिये80.2557 रुपये प्रति यूरो निर्धारित की थी।

अंतरमुद्रा कारोबार में पौंड और यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट आई जबकि जापानी येन के मुकाबले रुपया मजबूती दर्शाता बंद हुआ।

टॅग्स :शेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल