फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- भारत एक मित्र के जाने से है दुखी

By भाषा | Published: September 27, 2019 10:05 AM2019-09-27T10:05:41+5:302019-09-27T10:05:41+5:30

भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी जनवरी 1998 में भारत में शिराक की पहली यात्रा के दौरान शुरू हुई थी। शिराक का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

rue Global Statesman, Friend Of India, PM Narendra Modi Tweets Tribute To Jacques Chirac | फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- भारत एक मित्र के जाने से है दुखी

File Photo

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत एक सच्चे वैश्विक राजनीतिज्ञ और मित्र के जाने से दुखी है। भारत ने जब 1998 में परमाणु परीक्षण किए थे, उसके बाद शिराक ने उसका समर्थन किया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत एक सच्चे वैश्विक राजनीतिज्ञ और मित्र के जाने से दुखी है। भारत ने जब 1998 में परमाणु परीक्षण किए थे, उसके बाद शिराक ने उसका समर्थन किया था। 

शिराक का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्होंने 1995 से 2007 तक फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘जैक शिराक के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भारत एक सच्चे वैश्विक राजनीतिज्ञ के जाने से शोक में है। वह भारत के मित्र थे जिन्होंने भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने और उसका निर्माण करने में निर्णायक भूमिका निभाई।’’

 
भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी जनवरी 1998 में भारत में शिराक की पहली यात्रा के दौरान शुरू हुई थी। वह बाद में एक बार फिर राष्ट्रपति के रूप में 2006 में भारत आए थे। शिराक पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थे।

Web Title: rue Global Statesman, Friend Of India, PM Narendra Modi Tweets Tribute To Jacques Chirac

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे